फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, होली पर कब कौन-सी ट्रेन चलेगी

Sat, 01 Mar 2014 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के लिए उत्तर रेलवे इस बार चंडीगढ़ पर मेहरबान हुआ है। चंडीगढ़ से इस बार फिरोजपुर के लिए भी होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
विज्ञापन


ऐसा पहली बार हो रहा है जब चंडीगढ़ से पंजाब के लिए होली पर स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। यह ट्रेन 10 मार्च से 20 अप्रैल तक रोजाना चलेगी।ट्रेन में एसी चेयर कार के अलावा, छह स्लीपर कोच, दो सेकेंड क्लास कोच और एक विकलांगों के लिए सेकेंड क्लास कोच की व्यवस्था होगी। इससे पहले उत्तर रेलवे ने चंडीगढ़ से वाराणसी और लखनऊ जैसे शहरों के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाई है।

टाइमिंग डाल सकती है परेशानी
फिरोजपुर के लिए होली पर स्पेशल ट्रेन तो चला दी गई, लेकिन इसकी टाइमिंग यात्रियों के लिए मुसीबत डाल सकती है। यह ट्रेन शाम 7.30 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी और देर रात फिरोजपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


ऐसे में यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं। इससे पहले चंडीगढ़ से अमृतसर के लिए जब दुरंतो एक्सप्रेस चलाई गई थी तो उसकी टाइमिंग भी शाम की ही थी। इस वजह से ट्रेन को यात्रियों की खास प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी।

ये होगी टाइमिंग
- 7.30 बजे शाम को चलेगी चंडीगढ़ से
- 11.30 बजे रात पहुंचेगी फिरोजपुर

- सुबह 7 बजे चलेगी फिरोजपुर से
- 11.05 बजे सुबह पहुंचेगी चंडीगढ़

अन्य स्पेशल ट्रेनें
चंडीगढ़-वाराणसी वीकली एक्सप्रेस
छह मार्च से 27 मार्च तक चलेगी। हर वीरवार रात 11.15 बजे चंडीगढ़ से चलेगी और अगली शाम 5.30 बजे वाराणसी पहुंचाएगी। वापसी में वाराणसी से शुक्रवार को रात 9.10 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 2.30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन


नंगलडैम-लखनऊ वीकली एक्सप्रेस
तीन से 31 मार्च तक चलेगी। नंगलडैम से चंडीगढ़ होते हुए लखनऊ जाएगी। हर सोमवार रात 11.45 बजे नंगलडैम से चलेगी। देर रात 2.15 बजे चंडीगढ़ आएगी और फिर 2.20 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी। अगले दिन दोपहर को 2.10 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें