फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

96 में 72 ठेके बिके, 24 की नीलामी के लिए आज से प्रक्रिया शुरु, 29 मार्च को खुलेगी बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के आबकारी और कराधान विभाग ने बीते मंगलवार को शराब ठेकों की नीलामी की थी। पहली नीलामी में 96 में से 72 ठेके बिक गए लेकिन 24 के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। अब विभाग ने बाकी बचे ठेकों की नीलामी के लिए फिर से अनुसूची जारी की है।
विज्ञापन

शहर के अलग-अलग सेक्टरों में मौजूद इन ठेकों की ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक ठेकेदार 29 मार्च दोपहर दो बजे तक अपनी बोली जमा करा सकते हैं। इसी दिन तीन बजे तकनीकी बोली खोली जाएगी। इसके बाद सेक्टर-17 स्थित आबकारी व कराधान विभाग के कांफ्रेंस हॉल में शाम 5 बजे वित्तीय बोली खोली जाएगी। अधिक जानकारी विभाग की वेबसाइट http://etdut.gov.in/ExciseOnline/ से हासिल की जा सकती है।
पिछली बार भी विभाग सभी ठेकों की नीलामी नहीं कर पाया था। हर साल 96 में से कुछ ठेके बिना बिके रह जाते हैं। मंगलवार को विभाग 96 में से 72 ठेकों की नीलामी करने में सफल रहा था, क्योंकि पिछले दिनों खोली गई तकनीकी बोली में इतने ही ठेकों के लिए शराब विक्रेताओं ने आवेदन किया था। विभाग को 72 ठेकों के लिए 142 बोली मिली थी। इनसे प्रशासन को कुल 420.88 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। इस नीलामी में पहली बार धनास का ठेका सबसे अधिक 12.78 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ, जबकि इस ठेके का आरक्षित मूल्य 10.39 करोड़ था। पिछले साल यह ठेका 11.55 करोड़ रुपये में बिका था।
विज्ञापन

एक अप्रैल से हर बोतल पर देना होगा ईवी सेस
शहर में एक अप्रैल से हर शराब की बोतल पर लोगों को ई-व्हीकल सेस देना होगा। यह सेस प्रति बोतल दो से 40 रुपये तक वसूला जाएगा। इंडियन मेड फॉरेन लिकर पर 6 से 35 रुपये, कंट्री लिकर पर 3 रुपये, इंपोर्टेड फॉरेन लिकर पर 40 रुपये और बीयर के हर बोतल पर 2 रुपये वसूला जाएगा। इस सेस से जुटे रेवेन्यू को इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए खर्च किया जाएगा। इससे इन वाहनों के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें