फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए वह 7 कारण, जो आपको 'गंजा' कर देंगे

Thu, 08 Jan 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं में बाल झड़ने की समस्या इन दिनों आम होती जा रही है। आइए आपको बताते हैं 7 कारण, जो आपको गंजा कर देंगे। कम उम्र में ही गंजा होना मानसिक तनाव दे रहा है। कुछ लोग वंशानुगत इस समस्या से पीड़ित हैं तो कुछ में फास्ट फूड भी जिम्मेदार है।
विज्ञापन


वहीं, जिम जाने वाले कुछ युवा कई तरह के सप्लीमेंट लेते हैं। इनमें मौजूद कुछ तत्वों की अधिकता के कारण भी यह समस्या बढ़ती जा रही है। चंडीगढ़ निवासी डॉ. विक्रमजीत ढींगरा ने बुधवार को इस मुद्दे पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि आज के युवाओं में गंजेपन की समस्या बढ़ती जा रही है। इसके कई कारण हैं। मसलन, फास्ट फूड का अधिक सेवन, स्मोकिंग, बॉडी सप्लीमेंट अधिक मात्रा लेना...।
विज्ञापन

Trending Videos

बालों का प्रत्यारोपण भी संभव

डॉ. ढींगरा ने बताया कि सिख युवा ट्रेक्शन एलोपीसिया के शिकार हो रहे हैं। इससे उनकी हेयर लाइन बहुत ही खराब दिखती है। बचपन से बालों को बांधकर रखने के लिए पटका और पगड़ी पहनने के कारण उनके आगे के बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं, जिससे अगले हिस्से से बाल उखड़ जाते हैं।

डॉ. ढींगरा ने बताया कि हम ऐसी लाइनों को (फॉलिम्युलर यूनिट एक्सट्रेक्शन) डोनर के बालों से ही प्रत्यारोपण करते हैं। इस हार्वेस्टिंग से बालों की सुंदरता और उसके नेचुरल लुक को बरकरार रखा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में अब हेयर ट्रांसप्लांट की विश्व स्तरीय सुविधाएं मौजूद हैं। देश-विदेश के लोग यहां हेयर ट्रांसप्लांट व अन्य कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए आते हैं।
विज्ञापन

बाल झड़ने के 7 मुख्य कारण

- वंशानुगत
- अत्यधिक तनाव
- क्रानिक बीमारियां
- टाइफाइड
- हारमोन्स की कमी
- स्मोकिंग
- बॉडी सप्लीमेंट का अधिक मात्रा में सेवन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें