भारत, इंग्लैंड और अमेरिका की हैट्रिक
- फोटो : अमर उजाला
मोगा के गांव रोडे के खालसा स्टेडियम में डॉ. बीआर अंबेडकर 6वें विश्व कबड्डी कप सातवें दिन महिला वर्ग में केन्या की टीम ने मैक्सिको को मात दी। महिला वर्ग के पूल ए के हुए इस अकेले मैच में केन्या की टीम ने विश्व कप के लिए पहली जीत हासिल की। श्रीलंका और स्वीडन की टीमों को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। पुरुष वर्ग के पूल ए में भारत और इंग्लैंड की टीमें और पूल बी की टीम अमेरिका ने लगातार तीसरी जीत से सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत किया। पूल ए में कनाडा की टीम ने भी दूसरी जीत दर्ज की।
पुरुष वर्ग के मैचों में कनाडा ने स्वीडन को 59 -23, इंग्लैंड ने सियारा लियोन को 48 -30, भारत ने श्रीलंका को 49 -35 और अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 48 -37 से हराया और केन्या ने मैक्सिको को 45 -11 से पराजित किया। कनाडा और स्वीडन मैच में कनाडा के रेडर सुखराज सिंह ने 11 और इंद्रजीत सिंह ने 6 अंक हासिल किए। जाफी संदीप सिंह ने 6 और बलजीत सिंह सैदोके ने 3 जफ्फे लगाऐ। स्वीडन के खुशविंदर सिंह ने 9, आकाश ने 5 और राज कुमार ने 3 अंक लिए और जाफी जप सिंह ने 2 और गुरिंदर सिंह ने 1 जफा लगाया।
इंग्लैंड और सियारा लियोन मैच में इंग्लैंड के रेडर गुरदेव गोपी ने 9, गुरदित्त ने 8 और नरविंदर ने 7 अंक लिए और जाफी संदीप सिंह नंगल आम ने 6 और अमन उपल ने 3 जफ्फे लगाऐ। सियारा लियोन के रेडर सैमुअल ने 11 अंक लिए और विलियम ने 6 अंक लिए। भारत और श्रीलंका के मैच में भारत की रेड लाईन में मक्खी ने 10, संदीप सिंह ने 8 और सुलतान ने 5 अंक लिए और जाफ लाईन में से सुलतान ने 2, रणजोध और सुखजिंदर सिंह ने 1-1 जफ्फा लगाया। श्रीलंका की टीम के रेेडर प्रसन्ना ने 7 और सुसांथा ने 6 अंक लिए।
महिला वर्ग में केन्या और मैक्सिको बीच हुए मैच में केन्या से नदूंगिन ने 10 और लिलियन और मैअसी ने 5-5 अंक लिए और मैक्सिको टीम के रेडर एलेगजेंड्रा ने 3 और तानिया ने 2 अंक लिए और जाफी क्रिस्टीना ने 5 जफ्फे लगाऐ। अमेरिका और आस्ट्रेलिया बीच हुए मैच में अमेरिका के रेडर दुल्ला ने 9 और बलजीत सिंह ने 7 अंक लिए। जाफी गुरप्रीत सिंह और गुरमन ने 4-4 जफ्फे लगाऐ। आस्ट्रेलिया के राजकुमार ने 16 और अमरजीत ने 12 अंक लिए और जाफी बूटा ने 4 और सुखदीप सिंह ने 3 जफ्फे लगाऐ।