फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली फायरिंग प्रकरण में 9 गिरफ्तार, 10 राउंडअप, 2 पिस्टल भी बरामद

Wed, 09 Nov 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
Firing - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
रविवार शाम को दो गुटों के बीच फायरिंग मामले में पुलिस ने नौ लोगों की गिरफ्तारी और 10 आरोपियों को राउंड करने के साथ-साथ दो पिस्टलें बरामद की हैं। इनमें ज्यादातर आरोपी चंडीगढ़ और मोहाली के निवासी हैं। हालांकि रविवार को फायरिंग करने वालों की संख्या 200 से भी अधिक बताई जा रही है। आगामी पुलिस कार्रवाई में और कितने चेहरे सामने होंगे, इस पर सभी की नजरें हैं। क्योंकि उपरोक्त वारदात में कुछ प्रभावशाली लोगों के शामिल होने की बात भी चर्चा में है।
विज्ञापन


फायरिंग में कितने लोग जख्मी हुए और दो गुटों की रंजिश का ही नहीं है, यह मामला शहर की शांति व्यवस्था भंग करके दहशत फैलाने का भी है। शहर के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने के कारण राजनीतिक दलों के नेताओं के अलावा सामाजिक संगठन भी इसकी आलोचना कर रहे हैं, क्योंकि यह वारदात दिनदहाड़े शहर के व्यस्त क्षेत्र में बस अड्डे के सामने हुई थी और फायरिंग के दौरान कई लोगों ने भाग कर जान बचाई थी। बहरहाल शहर में इस तरह की घटना से आम शहरी सकते में है।

फायरिंग प्रकरण में इनकी हुई गिरफ्तारी
मोहाली एक एसएसपी जीएस भुल्लर के मुताबिक भूपेंदर सिंह उर्फ पिंदा गांव सोहाना मोहाली, रवि कुमार वासी रामदरबार चंडीगढ़, सेक्टर 32 चंडीगढ़ वासी आदर्श उर्फ एंडी, मोहाली फेज छह वासी देवेंदर गौतम, सेक्टर 25 डी चंडीगढ़ वासी रवि कुमार, चंडीगढ़ विकास नगर वासी प्रह्लाद सिंह चौहान उर्फ बबलू, चंडीगढ़ रामदरबार वासी सूरज चौहान, हिमांशु शर्मा (24) निवासी रविंद्रा एनक्लेव, बलटाना और हरजीत सिंह निवासी पट्टी, मानसा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी आरोपियों के नाम पहले दर्ज की गई एफआईआर में नहीं थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें