फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: नगर निगम चुनाव में 69.01 प्रतिशत मतदान

Mon, 23 Feb 2015 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के छह नगर निगमों के चुनाव में रविवार को औसतन 69.01 प्रतिशत मतदान हुआ। छिटपुट झड़पों को छोड़ मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। इस बीच पठानकोट में सबसे ज्यादा 74 प्रतिशत वोट पड़े जबकि, मोहाली में सबसे कम 60.48 फीसदी पोलिंग हुई।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि क्रिकेट विश्व कप मुकाबले के तहत भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच का साया भी मतदान पड़ा। दोपहर बारह बजे तक मतदान की रफ्तार काफी तेज रही, पर उसके बाद मैच के रोमांचक स्थिति में पहुंचने पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी घरों से नहीं निकले।

मौसम साफ होने के कारण मतदान प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हो गई थी। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर वोटरों की कतार लगी नजर आई। दोपहर बारह बजे तक बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बारह बजे तक होशियारपुर में सबसे ज्यादा 42 फीसदी मतदान हुआ जबकि, फगवाड़ा में सबसे कम 22 प्रतिशत वोट पड़े।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे तक मोगा, पठानकोट, फगवाड़ा में पचास प्रतिशत से ज्यादा पोलिंग हो चुकी थी। बठिंडा व होशियारपुर भी इसी आंकड़े के करीब थे। शाम चार बजे 68 फीसदी पोलिंग के साथ होशियारपुर और फगवाड़ा पहले नंबर पर थे। चुनाव आयोग ने मतदान का समय बढ़ा कर शाम चार से पांच बजे कर दिया था।

ऐसे में पांच बजे तक मतदान केंद्रों में दाखिल हुए सभी लोगों को वोट डालने का मौका मिला। इस तरह पठानकोट में 74 प्रतिशत, फगवाड़ा में 73, मोगा में 72.33, होशियारपुर में 67.29, बठिंडा में 67 और मोहाली में 60.48 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

उपचुनाव : औसतन 54.54 फीसदी हुआ मतदान

पटियाला के दो और जालंधर के एक वार्ड के उपचुनाव भी साथ ही कराए गए। पटियाला में 46 प्रतिशत और जालंधर में 63.08 फीसदी मतदान हुआ। इस बीच कुछ स्थानों पर छिटपुट झड़पें भी हुईं। बठिंडा में भाजपा प्रत्याशी गुरिंदर पाल कौर मांगट के करीबी समर्थक मनीष पांधी ने शिअद के बागी उम्मीदवार के समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया।

मोहाली में सोहाना और फेज दो में दिन भर स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। शिअद और कांग्रेस समर्थकों में हाथापाई भी हुई। फेज सात में गठबंधन का समझौता नहीं हो सका था। यहां शिअद और भाजपा उम्मीदवार के बीच झड़प हुई।

मोगा में एक शिअद उम्मीदवार ने बोगस वोटिंग का आरोप लगाकर बायकाट किया। ऐसे में भाजपा के दो नेताओं के बीच तकरार हुई। पठानकोट में प्रदर्शन करने के मामले में कांग्रेस के बागी उम्मीदवार पर केस दर्ज हुआ। यहां भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच मामूली झड़प हुई।

मतदान प्रतिशत
निगम----कुल मतदान
मोहाली----60.48
बठिंडा------67
होशियारपुर---67.29
मोगा---------72.33
पठानकोट------74
फगवाड़ा--------73

उप चुनाव
पटियाला------46
जालंधर-------63.08
 
एसएस बराड़, राज्य मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, किसी भी पोलिंग बूथ से अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें