पंजाब में मंगलवार को 642 नए कोरोना संक्रमित मिले और 38 मरीजों की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में अमृतसर 3, बठिंडा 6, फरीदकोट 1, फतेहगढ़ साहिब 1, फाजिल्का 1, होशियारपुर 2, जालंधर 4, कपूरथला 2, मानसा 1, मुक्तसर 2, पठानकोट 2, पटियाला 2, रोपड़ 1, संगरूर 6, मोहाली 2 और तरनतारन में 2 मरीजों ने दम तोड़ा।
ब्लैक फंगस के 10 नए मामले आए
पंजाब में ब्लैक फंगस के 10 नए मामले सामने आए हैं। यह गंभीर बीमारी अब तक 451 लोगों को चपेट में ले चुकी है। इनमें से 397 मामले पंजाब से संबंधित हैं और 54 दूसरे राज्यों के बताए जा रहे हैं। ब्लैक फंगस से अब तक 50 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
हरियाणा: 228 पॉजिटिव मिले, 38 की मौत
हरियाणा में मंगलवार को 228 संक्रमित मिले हैं जबकि एक ही दिन में 564 मरीज ठीक हुए हैं। किसी भी जिले में 33 से अधिक नए केस नहीं हैं, जबकि ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। 12 जिलों में 10 से नीचे केस मिले हैं। दूसरी ओर, कोरोना के मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है।
मंगलवार को 38 मरीजों की मौत दर्ज की गई। इस समय एक दिन की संक्रमण दर घटकर 0.75 प्रतिशत, दूसरी लहर की संक्रमण दर 12.70 और कुल 8.01 फीसदी है। रिकवरी दर बढ़कर 98.33 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्युदर 1.18 प्रतिशत है। एक्टिव केसों की संख्या घटकर 3703 पहुंच गई है।
24 घंटों में 38 की मौत
पानीपत व भिवानी में 5-5, हिसार व सिरसा 4-4, यमुनानगर व जींद 3-3, करनाल, झज्जर, फतेहाबाद व कैथल 2-2, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़ व नूंह में 1-1 कोरोना मरीज की मौत हुई है। अब तक कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 9070 पहुंच गई है।