उधर, मोहाली में मंगलवार को जिन पांच लोगों की मौत हुई, उनमें लालड़ू के 65 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं, जो दिल की बीमारी से पीड़ित थे और सिविल अस्पताल अंबाला में दाखिल थे। उनके अलावा सेक्टर-68 में 41 वर्षीय पुरुष की ग्रेशियन अस्पताल, घडुआं के 89 वर्षीय बुजुर्ग की सोहाना अस्पताल, 51 वर्षीय महिला की आईवी अस्पताल खरड़ और फेज-1 निवासी 65 वर्षीय महिला की ग्रेशियन अस्पताल घडुआं में मौत हुई है।
मोहाली के सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3933 पहुंच गई है। वहीं, अब एक्टिव केस 1709 और 2139 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 85 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 86 ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। नए संक्रमितों में मोहाली शहर और आसपास के इलाकों से 72 केस, खरड़ में 18, ब्लॉक घडुआं में 36, कुराली में 7, ढकौली में 19, डेराबस्सी में 8 केस, लालड़ू में एक केस बनूड़ और आसपास के इलाके में दो लो शामिल हैं।
पंचकूला में कोरोना मृतकों की संख्या हुई 23
पंचकूला में कोरोना संक्रमित तीन लोगों ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। इसके अलावा 236 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही अनट्रेस मामलों की संख्या भी 45 पहुंच गई है। मरने वालों में सेक्टर-20 का एक 64 वर्षीय बुजुर्ग है, जबकि एक 54 वर्षीय मरीज सेक्टर-19 का है।
वहीं एक 66 वर्षीय वृद्ध पिंजौर का है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक जिले में कोरोनो से मरने वालों की संख्या 23 हो गई है। सामान्य अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर का कहना है कि मंगलवार को पंचकूला के 179 लोग संक्रमित मिले हैं। बाहर के प्रदेशों और जिलों के 12 लोग पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ के अनुसार मंगलवार को संक्रमितों का आंकड़ा 3014 पहुंच गया है। एक दिन में 236 संक्रमितों के सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में उथल-पुथल मची है। बाहरी संक्रमितों में पंजाब के छह, उड़ीसा से एक और चंडीगढ़ के पांच मरीज शामिल हैं।
यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-