फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main: चंडीगढ़-मोहाली में करीब दो हजार छात्रों ने दी परीक्षा, गणित के सवालों ने उलझाया, एप्टीट्यूड ने दी खुशी

Tue, 01 Sep 2020 09:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • चंडीगढ़ व मोहाली के पांच केंद्रों पर लगभग दो हजार छात्रों ने दी ऑनलाइन परीक्षा
  • बैचलर ऑफ आर्किटेक्ट व ड्राइंग का पेपर हुआ, चाक-चौबंद रहीं व्यवस्थाएं
  • सुबह नौ बजे से शुरू होनी थी परीक्षा, छात्र आठ बजे ही केंद्रों पर पहुंचे
विज्ञापन
जेईई परीक्षा - फोटो : अमर उजाला (करूण शर्मा)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को जेईई मेन की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन परीक्षाएं शांतिपूर्ण व बेहतर बंदोबस्त के साथ हुई। छात्रों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। गणित के पेपर ने छात्रों को थोड़ा उलझाया लेकिन एप्टीट्यूट के पेपर ने चेहरे पर खुशी दोगुनी कर दी। छात्रों की पढ़ाई के अनुरूप ही पेपर आया। पहले दिन दो विषयों के पेपर हुए। 

विज्ञापन



चंडीगढ़ के वर्तमान ऑनलाइन सर्विसेज व अजा दशमेश केंद्र पर परीक्षाएं हुईं। मोहाली में दो केंद्र ईओन के थे, वहां परीक्षाएं हुईं। लगभग दो हजार विद्यार्थियों ने पेपर दिए। बैचलर ऑफ आर्किटेक्ट व ड्राइंग का पेपर हुआ। आर्किटेक्ट के पेपर में कुल 77 प्रश्न थे जो 400 अंक के थे। ड्राइंग टेस्ट में दो सवाल आए जो 100 अंक के थे। इनमें से गणित के 25 प्रश्न व एप्टीट्यूड के 50 सवाल थे। 
विज्ञापन




परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होनी थी। छात्र सुबह आठ बजे ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। पहले उनका तापमान चेक किया गया और उसके बाद हैंड सैनिटाइज करवाए गए। हर कंप्यूटर, की-बोर्ड आदि को सैनिटाइज किया गया था। मालूम हो कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद तीन बजे से शाम छह बजे तक चलीं। जेईई मेन की परीक्षा 6 सितंबर तक चलेगी।

विज्ञापन

छात्र बोले- अधिक कठिन नहीं था पेपर

चाक-चौबंद रही व्यवस्था। - फोटो : अमर उजाला
वर्तमान केंद्र पर परीक्षा देने आए छात्र प्रदीप वशिष्ठ ने बताया कि ऑनलाइन प्रणाली से पेपर अच्छा हुआ। कोरोना के जुड़े सवाल नहीं थे। केंद्रों पर सुविधाएं अच्छी थीं। गणित का पेपर कुछ कठिन था लेकिन दिमाग लगाने के बाद सवाल हल किए गए। सेक्टर- 41 की खुशदीप का कहना है कि पेपर अच्छा हुआ। 



गणित के पेपर में अधिक मेहनत करनी पड़ी। एप्टीट्यूड का पेपर सरल था। दोनों ही पेपर लगभग तैयारी के मुताबिक आए थे। छात्र राहुल शर्मा, मयंक सिंह ने भी कहा कि पेपर अधिक कठिन नहीं था। वहीं शिक्षाविद कुणाल सिंह कहते हैं कि पेपर सामान्य रुझानों पर ही था। दुनियाभर के वास्तुशिल्प से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे। छात्रों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा।



एनएसयूआई ने मास्क, सैनिटाइज आदि बांटे
जेईई मेन के परीक्षा केंद्रों के बाहर एनएसयूआई के कार्यकर्ता सुबह से ही खड़े थे। उन्होंने छात्रों को मास्क बांटे। सैनिटाइज आदि दिए। साथ ही पेन आदि की सुविधाएं भी दीं। छात्रों की समस्याओं का भी समाधान किया। इस मौके पर सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज लुबाना, राहुल कुमार, सुखजीत सिंह, सर्वोत्तम राणा, अतिंदरजीत रोबी, राजकरन आदि मौजूद रहे।

यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें