फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: 6000 TGT की होगी भर्ती, कौशल रोजगार निगम ने मांगे आवेदन, HTET पास ही पात्र

Fri, 07 Oct 2022 01:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने भी हाल में ही 7471 टीजीटी शिक्षकों के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। हरियाणा लोक सेवा आयोग भी जल्द ही पीजीटी के पदों पर भर्ती निकालने की तैयारी में है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के बाद अब हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने छह हजार टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) शिक्षकों की भर्ती निकाली है। छह अक्तूबर से पांच नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) पास करने वाले ही पात्र होंगे। हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, साइंस, संस्कृत, पंजाबी, शारीरिक शिक्षा, संगीत, मैथेमेटिक्स, गृह विज्ञान, कलां व सामाजिक विज्ञान समेत 12 विषयों के शिक्षकों की भर्ती होगी। नियम व शर्तें जारी कर दी गई हैं। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के सीईओ केएम पांडूरंग ने कहा कि इन अध्यापकों को पैरा टीचिंग एसोसिएट्स का पदनाम दिया गया है। 

विज्ञापन


विपक्ष बना रहा मुद्दा
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने भी हाल में ही 7471 टीजीटी शिक्षकों के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। हरियाणा लोक सेवा आयोग भी जल्द ही पीजीटी के पदों पर भर्ती निकालने की तैयारी में है। पिछले कई साल से टीजीटी अध्यापकों की भर्ती नहीं होने के चलते काफी संख्या में अध्यापकों के पद खाली पड़े हैं। खाली पदों को लेकर विपक्षी दलों के साथ-साथ युवा वर्ग भी सरकार पर हमला बोलता रहा है। इसलिए नौकरियों के मामले को सरकार गंभीरता से ले रही है और जल्दी भर्ती पूरी करने की तैयारी में है। 

4400 कंप्यूटर शिक्षक-लैब सहायक कौशल रोजगार निगम में होंगे शामिल 
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 4400 कंप्यूटर शिक्षक और लैब सहायक कौशल रोजगार निगम में शामिल किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने इनकी फाइल मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भेज दी है। इसके बाद वित्त विभाग की स्वीकृति ली जाएगी। मुख्यमंत्री और वित्त विभाग के अनुमोदन के बाद निगम के नियमानुसार वेतन मिलेगा व वेतन में वृद्धि संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महाबीर सिंह ने कंप्यूटर टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन और लैब अटेंडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को यह जानकारी दी। गुरुवार को दोनों एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की महाबीर सिंह के साथ चंडीगढ़ के नव सचिवालय में बैठक हुई। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि कंप्यूटर टीचर और लैब सहायकों की लगभग सभी मांगें हरियाणा कौशल रोजगार निगम में पूरी हो रही हैं। उन्हें निगम के अधीन लाने की प्रक्रिया शरू हो चुकी है। 

प्रतिनिधिमंडल में शामिल लैब सहायक एसोसिएशन के राज्य प्रधान सुरेंद्र प्योंत और कंप्यूटर शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के राज्यप्रधान रामरूप शर्मा, महासचिव सुनील राणा, उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री पवन कुमार, प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मेहला, कार्यकारिणी सदस्य अमित धीमान ने वेतन बढ़ोतरी,12 महीने का वेतन, सर्विस रूल, ईपीएफ, ईएसआई, ट्रेजरी के माध्यम से वेतन, ट्रांसफर व समायोजन इत्यादि की मांगें रखी। महाबीर सिंह ने कहा कि कंप्यूटर लैब का बजट मांगने के लिए डीईओ को जल्दी निर्देश दिए जाएंगे। कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों की अन्य मांगें निगम के अधीन आने पर पूरी हो जाएंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें