फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरीः अगवा कर पोते को ले जा रहा था युवक, अपहरणकर्ता से भिड़ गई 60 साल की दादी

Sun, 14 Jul 2019 04:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
अपनी दादी गीता के साथ वंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिसार के ऋषि नगर में एक अज्ञात युवक एक घर में घुसकर वहां खेल रहे सात वर्षीय बच्चे वंश का किडनैप करने का प्रयास किया। इस दौरान बच्चे की 60 वर्षीय दादी गीता की नजर उस पर पड़ी तो उसने भागकर आरोपी युवक को दबोच लिया।

विज्ञापन


इस पर युवक ने वृद्धा से मारपीट शुरू कर दी लेकिन वृद्धा ने हिम्मत नहीं हारी और अपने पोते को नहीं छोड़ा। इस पर आरोपी युवक वृद्धा को घायल कर मौके से फरार हो गया। 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को ऋषि नगर निवासी 60 वर्षीय गीता अपने घर पर थी। उस समय उसका बेटा राजेश बाहर था, जबकि घर पर उसके साथ पुत्रवधू थी और अन्य तीन पोता-पोती खेल रहे थे। कुछ देर बाद एक अज्ञात युवक घर में घुस गया और वहां खेल रहे बच्चों में से वंश को उठाकर जाने लगा। इस दौरान वृद्धा गीता ने भागकर आरोपी को दबोच लिया। 
विज्ञापन


इस पर युवक ने छुड़वाने का प्रयास किया और वृद्धा को कई थप्पड़ भी लगाए लेकिन गीता ने युवक को पकड़े रखा। वृद्धा द्वारा शोर मचाते देख युवक ने बच्चे को छोड़कर वृद्धा की पिटाई शुरू कर दी और खुद को उससे छुड़वाकर फरार हो गया।

विज्ञापन

पिटाई में गीता घायल हो गई। तब तक शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले रविंद्र मौके पर पहुंच गए और उन्होंने वृद्धा को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। बस स्टैंड चौकी पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है और पुलिस जांच में जुटी है। 

भाई को बचाने अपहरणकर्ता से चिपट गया युग
अपने सात वर्षीय भाई वंश को बचाने के लिए नौ साल का युग अपहरणकर्ता से चिपट गया। आरोपी ने युग को भी थप्पड़ भी लगाए और फिर धक्का मारकर दूर गिरा दिया। वह अपने भाई को नहीं छुड़ा पाया। 

मैं अपने जिगर के टुकड़े को कैसे ले जाने देती : गीता 
वंश और युग खेल रहे थे। एक युवक आया और वंश को उठा लिया। युग अपने छोटे भाई वंश को बचाने के लिए युवक से चिपट गया। इस पर युवक ने धक्का मारकर युग को गिरा दिया। यह सब देखकर मैं भागकर वहां गई और युवक को पकड़ लिया। वह युवक मुझे मारने लगा, लेकिन मैंने वंश को भी जोर से पकड़े रखा और शोर मचा दिया। 

इसके बाद युवक घबरा गया और उसने वंश को छोड़कर स्वयं को छुड़ाने के लिए मेरे ऊपर ताबड़तोड़ थप्पड़-मुक्के बरसाने शुरू कर दिए। आरोपी स्वयं को छुड़वाकर फरार हो गया। तब तक शोर सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए थे। वृद्धा का कहना है कि मैं अपने जिगर के टुकड़े को कैसे ले जाने देती। जैसा कि 60 वर्षीय गीता ने बताया। 

हमारी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है और न ही किसी के साथ कोई झगड़ा हुआ है। समझ में नहीं आ रहा कि मेरे बेटे को उठाने का प्रयास आखिर क्यों किया गया। शुक्र है कि मेरी मां ने उसे बचा लिया।  - राजेश, वंश के पिता

फिलहाल गीता ने बयान नहीं दिया है। बयान दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - चांदीराम, इंचार्ज, बस स्टैंड चौकी इंचार्ज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें