फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेक के निदेशक के लिए आए 60 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का नया निदेशक कौन होगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। 31 मार्च को पूर्व निदेशक धीरज सांघी का अंतिम कार्यदिवस था। तीन माह बीत जाने के बाद भी अभी तक तकनीकी शिक्षा विभाग चयन प्रक्रिया नहीं करवा पाया है। विभाग ने बताया कि निदेशक पद के लिए विभिन्न राज्यों से 60 के करीब आवेदन आए थे, इनमें से 30 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव सरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि लॉकडाउन के कारण निदेशक पद के लिए साक्षात्कार में देरी हो गई थी। हमारे पास लगभग 60 आवेदन आए थे, इनमें तीस योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब कोशिश कर रहे हैं कि ऑफलाइन माध्यम में साक्षात्कार आयोजित करवाकर जल्द चयन प्रक्रिया को संपन्न किया जाए। अगर हालात सामान्य रहे तो कोशिश रहेगी कि इस माह साक्षात्कार आयोजित कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें