फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी दंगल: मोहाली में 60.48 प्रतिशत मतदान

Mon, 23 Feb 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की पचास सीटों पर चुनावी दंगल में उतरे 190 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया। इसके परिणाम अब 25 को घोषित किए जाएंगे। छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। शहर में 60.48 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


मतदान के बाद सभी ईवीएम कड़ी सुरक्षा में फेज-छह स्थित शिवालिक स्कूल में बनाए स्ट्रॉग रूम में रख दी गई। जहां पर 24 घंटे ईबीएम पर पुलिस का पहरा रहेगा।

जानकारी के मुताबिक सुबह आठ बजे से ही नगर निगम चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया था। काफी संख्या में लोग घरों से निकले। हालांकि वर्ल्ड कप मैच में रविवार को भारत का मुकाबला होने के कारण मतदान की रफ्तार धीमी रही। मतदान के लिए एक घंटे की समय अवधि बढ़ाने से भी स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हुआ।

आखिरी के दो घंटों में करीब 11 प्रतिशत पोलिंग हुई। इससे पहले दिन में डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू और एसएसपी ने खुद पोलिंग बूथों का दौरा कर वोटरों से मिले और लोगों की समस्याएं जानीं।
विज्ञापन

इस तरह रहा मतदान

सुबह आठ बजे से नौ बजे तक------------नौ फीसदी
नौ से दस बजे तक-----------------------12 फीसदी
दस से 11 बजे तक                  17 फीसदी
11 से एक बजे तक-----------------------35 फीसदी
एक से तीन बजे तक-----------------------50 फीसदी
तीन से चार बजे तक-----------------------56 फीसदी
चार से पांच बजे तक-----------------------60.48 फीसदी

सोहाना और मोहाली गांव में कतारें
नगर निगम में शामिल किए गांवों में मतदान के लिए काफी उत्साह था। सोहाना व मोहाली गांव में सुबह से ही कतारें लग गई थी। इसके अलावा फेज-7 और शाहीमाजरा में भी लोगों का उत्साह देखने को मिला।

लोकसभा चुनाव के मतदान का नहीं टूटा रिकॉर्ड
2014 में हुए लोकसभा चुनाव में मोहाली सिटी में 67.89 प्रतिशत मतदान हुआ था। लेकिन इस बार यह आंकड़ा 60.48 पर ही सिमट गया। जबकि गत वर्ष जिले में औसत वोट प्रतिशत 70.17 रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें