फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे यात्री देखें, 6 ट्रेनों को 26 दिन के लिए रद्द

Sat, 08 Aug 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को 10 अगस्त से 4 सितंबर तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि अंबाला मंडल ने स्टेशन से चलने वाली 6 ट्रेनों को 26 दिन के लिए रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


यह ट्रेनें चंडीगढ़ से न चलकर अंबाला और मोहाली से चलेंगी। इस दौरान इंजीनियरिंग विभाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर वॉशेबल एप्रन का निर्माण कार्य करेगा। इस संबंध में अंबाला मंडल अधिकारियों ने सर्कुलर भी जारी कर दिया है। स्थानीय रेल अधिकारी निर्माण की तैयारी में जुट गए हैं।

अधिकारियों ने चंडीगढ़ से यशवंतपुर (शनिवार) को जाने वाली एक्सप्रेस को रद्द किया है। वहीं रविवार को कालका से साईंनगर मुंबई जाने वाली कालका-साईंनगर एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र कुमार दत्ता का कहना है कि यात्री अपनी टिकट किसी भी नजदीकी बुकिंग काउंटर से कैंसल करवाकर रिफंड ले सकते हैं।
विज्ञापन


एक माह के लिए यहां से चलेंगी ट्रेनें: रेलवे ने निर्माण कार्य के चलते चंडीगढ़ से अमृतसर जाने वाली पैसेंजर को 26 दिन के लिए चंडीगढ़ से न चलाकर मोहाली से अमृतसर के बीच चलाने का फैसला किया है। जबकि हर सोमवार को चंडीगढ़ से रामनगर जाने वाली ट्रेन अंबाला से चलेगी।

यह ट्रेन चंडीगढ़-अंबाला के बीच रद्द रहेगी। इसी तरह चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी का संचालन भी अंबाला से होगा। वहीं चंडीगढ़ व फिरोजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन मोहाली से शाम 4.40 बजे चलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें