सादुलपुर-दिल्ली के बीच में चलने वाली 6 एक्सप्रेस गाड़ियां धुंध एवं कोहरे के कारण 40 दिन तक बंद रहेंगी। स्टेशन अधीक्षक धर्मपाल ने बताया कि सादुलपुर-महेंद्रगढ़-दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच चलने वाली 6 एक्सप्रेस गाड़ियां 8 जनवरी से 28 फरवरी तक बंद रहेंगी।
इन दिनों धुंध और कोहरे के कारण गाड़ियां देरी से आ रही हैं इसी कारण रेलवे ने फरवरी तक गाड़ियों को बंद करने का निर्णय लिया है। दैनिक रेलयात्री संघ रामनिवास पाटोदा ने कहा कि गाड़ियां बंद रहने से लोगों की परेशानियां बढ़ जाएंगी।
ये गाड़ियां रहेंगी बंद
गाड़ी न. 12457 दिल्ली सराय रोहिल्ला से बीकानेर, 12458 बीकानेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला, 14705 दिल्ली सराय रोहिल्ला-भक्त की कोठी, 14706 भक्त की कोठी-दिल्ली सराय रोहिल्ला, 22472 दिल्ली सराय रोहिल्ला -बीकानेर एवं 224721बीकानेर दिल्ली से दिल्ली सराय रोहिल्ला बंद रहेंगी।