फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटी पुलिस में 6 अधिकारी, 105 कर्मचारी ट्रांसफर

Mon, 29 Sep 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस में एकबार फिर उलटफेर हो गया है। फेस्टिवल सीजन के पहले ही चंडीगढ़ पुलिस के 105 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए।
विज्ञापन


पीईबी की अप्रूव लिस्ट में इसके अतिरिक्त छह एएसपी और डीएसपी को शामिल किया गया है। जिन 105 पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए हैं उसमें 56 सबइंस्पेक्टर, 42 असिस्टेंट सबइंस्पेक्टर और सात हेडकांस्टेबल शामिल हैं।

पीईबी द्वारा अप्रूव लिस्ट के मुताबिक आईपीएस डा. गुरइकबाल सिंह को डीएसपी सेंट्रल का कार्यभार सौंपा गया है। आईपीएस डा. नवदीप सिंह एएसपी ट्रैफिक (साउथ) का कार्यभार संभालेंगे। डा. गुरइकबाल सिंह और डा. नवदीप सिंह नई दिल्ली से आएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दोनों ही एमबीबीएस हैं। डीएसपी सेंट्रल आशीष कपूर को डीएसपी पीसीआर का कार्यभार सौंपा गया है। डीएसपी बीएस नेगी को डीएसपी पीसीआर से  डीएसपी हेडक्वार्टर कम आईजी का स्टाफ सेलेक्शन अफसर नियुक्त किया गया है। डीएसपी सतीश कुमार को डीएसपी साउथ से डीएसपी आईआरबी और डीएसपी दीपक यादव को डीएसपी आईआरबी बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें