फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर बब्बा की गोलियां मारकर हत्या

Mon, 29 Sep 2014 10:46 PM IST
अमर उजाला अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर संजीव कुमार उर्फ बब्बा की रविवार रात करीब 1 बजे मजीठा रोड बाईपास पर अज्ञात लोगों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। जब समय यह वारदात हुई वह अपने भांजे हिमांशु की शादी में शामिल होने के बाद घर लौटने लगा था।
विज्ञापन


बब्बा के साथ पत्नी मोनिका और बेटा वैभव भी था। इस गोली कांड में उन दोनों का बचाव हो गया। गोलियां चलाने वाले आरोपी तुरंत मौके से भाग निकले।

जानकारी के मुताबिक बब्बा की बहन शशी बटाला में रहती है। उनके बेटे हिमांशु की शादी अमृतसर की लड़की के साथ तय हुई थी। शादी की पार्टी मजीठा रोड बाईपास पर शैमरॉक रिजोर्ट में रविवार रात को चल रही थी। भांजे की शादी के लिए ही बब्बा 13 सितंबर को पैरोल पर जेल से बाहर आया था।

रविवार रात को वह अपनी पत्नी मोनिका और बेटे वैभव नैय्यर के साथ कार में बैठ कर पार्टी में गया। रात करीब 1 बजे वे लोग घर वापस लौटने लगे। उन्होंने आकर अपनी कार का लॉक खोला और पत्नी मोनिका पीछे वाली सीट पर बैठ गई। बब्बा स्वयं और उनका अभी कार का दरवाजा खोलकर बैठने ही लगे थे कि अंधेरे में किसी ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पहली गोली बब्बा के सीधी दिल में जा लगी।
विज्ञापन


तीन और गोलियां उसके कंधे पर लगीं। इसके अलावा एक गोली बेटे वैभव के होंठ के पास से छू कर निकल गई। आरोपी तुरंत वहां से भाग निकले। बब्बा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना सदर पुलिस पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें