फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में 6 ऐसे नाम जिनके चौंकाने वाले काम

Thu, 01 Jan 2015 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सवाल कोई भी हो, कैसा भी, कोई भी पूछे हर सवाल का जवाब है नन्हे चाणक्य कौटिल्य पंडित के पास। सवाल के देश सियासी सौर मंडल का हो अथवा राज्य के क्षेत्रफल और राजनीतिज्ञों नामों का नन्हा चाणक्य हर सबाल का जबाव देता है।
विज्ञापन


गूगल ब्वॉय के नाम से मशहूर छह वर्षीय कौटिल्य छह वर्ष की उम्र में वर्ल्ड मैप, भूगोल, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी की अच्छी खासी जानकारी है। विभिन्न भाषाओं में उसका उच्चारण भी शुद्ध होता है।

‘कौन बनेगा करोड़पति’ टीवी शो में कौटिल्य से मिलने के बाद अमिताभ बच्चन काफी प्रभावित हुए। कौटिल्य से देश पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भी काफी प्रभावित दिखे।
विज्ञापन

बंद आंखों से जिया पढ़ लेती है किताब

गूगल ब्वॉय कौटिल्य के बाद अब आई हैं नई गूगल गर्ल जिया फुटेला। हरियाणा के ही पंचकूला में रहने वाली 5वीं क्लास की वंडर गर्ल जिया के कारनामों को देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। जिया आंखों पर पट्टी बांधकर फटाफट किताब या मोबाइल पर एसएमएस को पढ़ सकती है।

आंखें बंद कर बोर्ड पर लिखे अंकों का जोड़ और इंसान को सूंघ कर उसे बंद आंखों से ढूंढने की कला भी गूगल गर्ल की खूबी है। जिया को माइंड एक्सपर्ट बनाने में उनके पिता विनोद फुटेला का विशेष योगदान रहा है। जिया बंद आंखों से किसी भी अक्षर या फोटो को मात्र हाथों से छूकर दो से तीन सेकेंड में जवाब दे देती हैं।

फुटेला दंपति की इकलौती संतान जिया का सपना पिता की तरह माइंड ट्रेनर बनना है। जिया के लिए पीरियॉडिक टेबल और 300 साल के कैलेंडर में तारीख बताना चुटकी का खेल है। केवल नौ साल की जिया अभी तक देशभर के 150 से अधिक स्कूल और कालेजों में मेमोरी शार्प करने के लिए वर्कशॉप दे चुकी हैं।

15 से अधिक चैनल पर वह अपनी इस खास उपलब्धि के कारण बुलाई जा चुकी हैं। उसे छह बार गूगल गर्ल का सम्मान दिया गया है। जिया के पिता विनोद फुटेला ने बताया कि करीब डेढ़ साल की मेहनत से उन्होंने बेटी की पांचों इंद्रियों को जागृत करने में सफलता हासिल की है।

दूध बेचकर करोड़पति बने सिविल इंजीनियर

एक सिविल इंजीनियर सात साल में करोड़पति बन गया। मुर्राह भैंस के दूध की बदौलत। दस मुर्राह भैंसों से कारोबार शुरू करने वाले सिविल इंजीनियर बलजीत सिंह के पास आज एक हजार से ज्यादा भैंसें हैं। वह सीआईआई एग्रोटेक में पहुंचे हैं। उनका सालाना कारोबार 150 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

हरियाणा के जींद जिले के 51 वर्षीय बलजीत सिंह रेढू बताते हैं कि उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की, पर लक्ष्य कारोबारी के रूप में पहचान बनाना था।

मुर्गीपालन के लिए हैचरी बिजनेस शुरू किया, फिर 2006 में दस मुर्राह भैंसों के साथ डेयरी कारोबार की शुरुआत की। अब जींद में ही एक मिल्क प्लांट बना लिया है।

चौदह हजार दूध उत्पादक उनसे जुड़े हैं। पूरे हरियाणा में उनके 120 बूथ हैं। बलजीत सिंह कहते हैं कि हरियाणा की मुर्राह भैंसों की नस्लों से ही वे इस मुकाम पर पहुंचे।

100 किमी दौड़ श्रीओम ने बनाया रिकॉर्ड

लाखनमाजरा के 36 वर्षीय श्रीओम पुत्र आजाद सिंह ने लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए कमर पर 10 किलोग्राम वजन बांध कर 100 किलोमीटर दौड़ लगाई और वह भी बिना रुके। 100 किलोमीटर की दौड़ उसने 17 घंटे 50 मिनट में पूरी की। यह उपलब्धि लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

खेल विभाग के कोच कृष्ण सिवाच, सतीश कुमार व राजेंद्र सिंह की देखरेख में असम राइफल्स में तैनात श्रीओम ने रविवार दोपहर दो बजे दौड़ की शुरुआत की थी और सोमवार सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर 100 किलोमीटर की दूरी पार कर ली। वह अपने पिछले रिकॉर्ड से 4 घंटा 10 मिनट पहले पहुंचा। श्रीओम 12 घंटे तक बिना रुके दौड़ा और उसने 75 किलामीटर दूरी तय की।

मकड़ौली टोल प्लाजा के पास दस मिनट का ब्रेक लेकर एक कप चाय व एक अंडा लिया। 16-17 किलोमीटर और दौड़ने के बाद रोहतक में महज गर्म पानी पीया। गोहाना के पास पहुंचने पर तेज हवा के साथ बरसात शुरू हुई तो भी श्रीओम दौड़ता रहा।

रुकने लिए कहा गया, उसने जवाब दिया कि हम फौज में इससे ज्यादा मुश्किलों में दुश्मन से लोहा लेते हैं। यदि देश पर दुश्मन हमला कर दे तो मौसम साफ होने का इंतजार नहीं करेंगे। मेरे लिए यह सामान्य बात है।

सतलोक का विवादास्पद संत रामपाल

नवंबर माह में हरियाणा के हिसार स्थित सतलोक आश्रम संचालक और विवादास्पद संत रामपाल देश और विदेशों में चर्चा में रहे। इस दौरान हिसार में कई बार हरियाणा पुलिस और रामपाल समर्थकों में हिंसक भिंड़त होने की खबरें सामने आईं।

हाईकोर्ट के कड़े संज्ञान और आदेश के बाद पांच हजार अनुयायियों से घिरे सतलोक आश्रम प्रमुख को सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने आश्रम में घुसकर गिरफ्तार किया।

इसके बाद सतलोक आश्रम और रामपाल से जुड़े कई विवादास्पद रहस्योघाटन होते रहे। अब पुलिस इन सभी की कुंडली खंगाल रही है। पुलिस ने रामपाल के सतलोक आश्रम को जड़ तक खोद ‌दिया। एक-एक चीज तलाश दी। 'स्वर्ग' जैसा सतलोक खंडहर में बदल गया। मामला अभी हाईकोर्ट में है।
विज्ञापन

बहादुर बहनों ने देश भर को चौंकाया

रोहतक में 28 नवंबर को चलती बस में दो बहनों से कथित छेड़छाड़ और आरोपी लड़कों की पिटाई मामले ने 2014 में खूब सुर्खियां बटोरीं। सोनीपत की पूजा और आरती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बस में सवार रोहतक के तीन युवकों की बैल्ट से पिटाई की।

मारपीट का वीडियो वायरल होते ही यह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया। इस मामले में दोनों पक्ष ही एक दूसरे को आरोपी आरोपी और खुद को पीड़ित पक्ष बता रहा है। ‌

कथित पिटाई का वीडियो सामने आते ही अचानक ही चर्चा में आईं बहनों पूजा और आरती द्वारा लड़कों की पिटाई किए जाने से संबंधित 2 और वीडियो भी वायरल हो गए।

मामले ने तब विवाद का रूप ले लिया जब आरोपी तीनों लड़कों के समर्थन में उसी बस के कई यात्री सामने आ गए। वर्तमान में दोनों बहनों समेत आरोपी पक्ष के लड़कों का भी पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया जा चुका है। और मामला कोर्ट में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें