फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: चंडीगढ़ हवाई अड्डे के पास लगेगी भगत सिंह की 5-डी प्रतिमा, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

Tue, 10 Jan 2023 09:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

मुख्यमंत्री मान ने दोहराया कि राज्य सरकार शहीद भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की निदेशक सोनाली गिरि, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव हिमांशु जैन, डीसी अमित तलवार, एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
जगह का निरीक्षण करते सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शहीद-ए-आजम भगत सिंह की अत्याधुनिक 5-डी प्रतिमा जल्द लगेगी। जिस जगह पर प्रतिमा स्थापित की जानी है, वहां का दौरा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अफसरों को तेजी से और समय पर काम करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रतिमा पंजाब के युवाओं को शहीद भगत सिंह की महान विरासत से अवगत कराने में अहम भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही यह प्रतिमा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों के यात्रियों को भी इस महान शहीद के बलिदान की याद दिलाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार शहीद भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की निदेशक सोनाली गिरि, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव हिमांशु जैन, डीसी अमित तलवार, एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

युवाओं को देशभक्ति से जोड़ेगा भगत सिंह का जीवन: मान 
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि युवा क्रांतिकारी भगत सिंह को न केवल एक नायक के रूप में बल्कि उनके समाजवाद के दर्शन और अन्याय के खिलाफ संघर्ष के लिए भी याद किया जाता है। इस युवा शहीद का जीवन और दर्शन युवा पीढ़ी को देशभक्ति की भावना से देश की सेवा करने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें