फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः एवन साइकिल के मालिक उद्योगपति ओंकार सिंह पाहवा के खाते से निकाले 59 लाख

Sun, 07 Jul 2019 11:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

देश की प्रतिष्ठित साइकिल निर्माता कंपनी एवन साइकिल के मालिक ओंकार सिंह पाहवा के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 59 लाख रुपये के करीब पैसे निकलवा लिए। आरोपी ने दिल्ली के प्रीतमपुरा स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की ब्रांच से पैसे निकलवा हैं। पैसे किस व्यक्ति ने निकलवाए अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन


जब ओंकार सिंह पाहवा को इस बात का पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत थाना डिविजन छह पुलिस के अधिकारियों के पास की। पुलिस की ओर से मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने ओंकार सिंह पाहवा की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। 

Trending Videos
विज्ञापन

ओंकार सिंह पाहवा के अनुसार उन्होंने एसबीआई, एचडीएफसी और अन्य कंपनियों में म्युचुअल फंड में निवेश कर रखा है। उन्होंने कुछ दिन पहले अपने म्युचुअल फंड के खातों में पैसे जमा करवाए थे। पाहवा ने यह पैसे नई दिल्ली के प्रीतमपुरा स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की ब्रांच में जमा करवाए थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने अलग-अलग करके उनके खाते से 49.83 लाख और 10.96 लाख रुपये निकलवा लिए। 

जब उन्हें इस बारे में पता चला तो वह हैरान रह गए। उन्होंने मामले की पूरी जानकारी की। लेकिन कुछ पता नहीं चला कि किस व्यक्ति ने पैसे निकलवाए है। फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद डीए लीगल की राय लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना डिविजन छह के एसएचओ इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। मामला दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें