फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखी पड़ी नदीं में अचानक आ गया पानी, बहने लगी कृषि विशेषज्ञों की कार, जानें फिर क्या हुआ

Sun, 07 Jul 2019 11:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
नदी में उतराती कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंचकूला के मोरनी में घग्गर नदी में अचानक आए पानी के तेज बहाव में एक कार फंस गई। बहाव इतना तेज था कि 13 क्विंटल वजनी कार 200 मीटर तक बहती चली गई। लेकिन गनीमत रही कि कार में कोई भी सवार नहीं थी जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कार पत्थरों में अटकर रुक गई। 

विज्ञापन


वहीं, कार के शीशे बंद होने के चलते पानी कार के अंदर नहीं घुस सका जिससे कार को बाहर से ही नुकसान हुआ। कार कई घटों तक पानी में डूबी रही जिसे ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे आगे बहने से रोका गया।

ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाली गई कार - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार मोरनी के खरक गांव में उत्तर प्रदेश के दो कृषि विशेषज्ञ इलाके में जैविक खेती करने वाले किसानों की फसलों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे हुए थे।

उन्होंने अपनी कार को खरक गांव से निकलने वाली घग्गर नदी के किनारे पर पार्क किया था। लेकिन मोरनी के साथ लगते हिमाचल में घंटों तक हुई जबरदस्त बारिश के कारण देखते ही देखते घग्गर अचानक उफान पर आ गई और नदी में आए उफान की चपेट में कृषि विशेषज्ञों की गाड़ी आ गई।
विज्ञापन

दर्जनों ऐसे प्वाइंट है जहां पर नहीं चेतावनी बोर्ड

- फोटो : अमर उजाला
इस घटना ने जिला प्रशासन के इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है क्योंकि हर साल बरसात के सीजन में प्रशासन की ओर से बरसाती नदी नालों से लोगों को दूर रखने के लिए चेतावनी जारी की जाती है। लेकिन इंतजाम न के बराबर किए जाते हैं। 

इलाके के गांव बड़ी शेर, सैड़ा समेत कई गांवों में ऐसे दर्जनों प्वाइंट है जहां प्रशासन की ओर से चेतावनी बोर्ड ही नहीं लगाए गए है। जिस वजह से घग्गर नदी के नजदीक जाने की पाबंदी होने के बावजूद बाहर से आने वाले लोग बेखौफ होकर नदियों में नहाने के लिए उतर जाते हैं और ऐसे हादसों का शिकार हो जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें