फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prakash Parab: प्रकाश पर्व पर कटा 553 किलोग्राम का केक, 10 कारीगरों ने दो दिन में किया है तैयार

Tue, 08 Nov 2022 10:31 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर मंगलवार को चंडीगढ़ के सभी गुरुद्वारों में संगत का सैलाब उमड़ पड़ा। संगत अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब में मथा टेकने पहुंचे। संगत ने सेवा की और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। रागी जत्थों से कीर्तन सुनकर संगत निहाल हो गई।
विज्ञापन
केक काटकर बांटते श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-19 के गुरुद्वारा साहिब के पास श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मंगलवार को 553 किलोग्राम का शाकाहारी केक काटा गया। आयोजक सतनाम सिंह और समनदीप सिंह ने इसकी खासियतें भी बताईं। इस केक की लंबाई 20 फुट थी जबकि चौड़ाई 4.5 फुट थी। यह केस छह इंच मोटा था।

विज्ञापन


गुरु घरों में उमड़ा संगत का सैलाब 
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर मंगलवार को चंडीगढ़ के सभी गुरुद्वारों में संगत का सैलाब उमड़ पड़ा। संगत अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब में मथा टेकने पहुंचे। संगत ने सेवा की और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। रागी जत्थों से कीर्तन सुनकर संगत निहाल हो गई। सुबह से ही संगत का गुरुद्वारों में पहुंचना शुरू हो गया था। श्री दरबार साहिब को रंग बिरंगे फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया। सेक्टर आठ और नौ के डिवाइडिंग सड़क के दोनों ओर वाहनों को खड़ा किया गया है।

गुरुद्वारों की प्रबंधक कमेटियां पूरी तरह से तैनात रहीं। चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा पबंधक संगठन के महासचिव रघबीर सिंह रामपुर ने बताया कि लाखों लोगों ने गुरुद्वारों में माथा टेका और गुरु का अटूट लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा सिंह सभा सेक्टर 7 के प्रधान रछपाल सिंह ने बताया कि रागी जत्था कीर्तन कर संगत को निहाल किया। 
विज्ञापन


गुरुद्वारा साहिब में अटूट लंगर चला। सेक्टर-38 बी के गुरुद्वारा साहिब के प्रधान तारा सिंह ने बताया कि इस अवसर पर अटूट लंगर चला। सेक्टर-19 के गुरुद्वारा साहिब के प्रधान गुरबख्श सिंह ने बताया कि रागी जत्थों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। बड़ी संख्या में संगत गुरुद्वारा साहिब में पहुंची।
 
सेक्टर 22 के गुरुद्वारा स्थापन कमेटी के महासचिव गुरजोत सिंह साहनी ने बताया कि सुबह से ही संगत गुरु घर में आकर माथा टेका। कीर्तनी जत्थों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर चला। 

प्रकाशोत्सव पर सेक्टर-34 के गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी में बड़ी संख्या में संगत पहुंची। माथा टेकने के बाद लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक कमेटी के महासचिव तेजवंत सिंह गिल ने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने गुरुद्वारा साहिब में सेवा की। देर रात तक धार्मिक आयोजन चलता रहा। संगत की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


ऐसे किया तैयार

  • 04 क्विंटल स्पंज 
  • 130 किलोग्राम क्रीम की लेयर
  • 25 किलोग्राम का क्रश 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें