फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः 12 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व, कैलेंडर हुआ जारी

Sat, 09 Mar 2019 06:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में पांच सिंह साहिबान और एसजीपीसी के प्रधान भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल की उपस्थिति में जयकारों की गूंज के बीच नानक शाही कैलेंडर समेत 551वां संवत का कैलेंडर जारी किया गया। यह कैलेंडर श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित किया गया है। कैलेंडर में श्री गुरुद्वारा ननकाना साहिब जी की दो फोटो प्रकाशित की गई हैं। 

विज्ञापन


जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सभी नानक नाम लेवा संगत को इसी कैलेंडर के आधार पर धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के पर्व मनाने के लिए अपील की है। श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व इसी साल 12 नवंबर को मनाया जाएगा। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने स्पष्ट किया कि जिस किसी को भी नानक शाही कैलेंडर के आधार पर धार्मिक व ऐतिहासिक दिनों की तारीख पर कोई आपत्ति है तो वह श्री अकाल तख्त साहिब से संपर्क स्थापित कर सकता है।

विज्ञापन

न्योता मिलेगा तो पाकिस्तान जाएगा एसजीपीसी 

पत्रकारों से बातचीत में एसजीपीसी अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के समागमों के आयोजन पर पाकिस्तान के साथ बातचीत जारी है। जब भी पाकिस्तान सरकार का बुलावा आएगा, एसजीपीसी की चार सदस्यीय कमेटी पाकिस्तान जाकर वहां के अधिकारियों और पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ बातचीत करेंगे।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक जी के 550वें प्रकाश पर्व सांझे रूप से मनाने के लिए वह जल्दी ही सीएम कैप्टन अमरिदर सिंह से मिलेंगे। पुलवामा आतंकी हमले का श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व व करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण में कोई भी असर नहीं पड़ेगा। इस बात का आश्वासन उन्हें भारत सरकार ने दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें