फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कनाडा पीआर वीजा दिलाने के नाम पर 5.50 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर 5.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने सेक्टर-47/डी निवासी रजनीश लूथरा की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रजनीश लूथरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कनाडा में पीआर वीजा लगवाना चाहता था, जिसके लिए उसने संदीप और नवीन से संपर्क किया। आरोपियों ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर रुपये लेने के बाद टालते रहे। कई दिनों तक वह आरोपियों के पास चक्कर काटता रहा, लेकिन न वीजा मिला और न ही विदेश भेजने का कोई इंतजाम हुआ। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने बहाना बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने इनकी पुलिस को शिकायत दी। आरोपियों ने शिकायतकर्ता का पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज भी वापस नहीं किए। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने 21 नवंबर को केस दर्ज किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें