चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (यूसोल) के छात्रों की फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आगाज सोमवार को सेक्टर-16-17 अंडरपास में हुआ। चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के सहयोग से आयोजित फोटो प्रदर्शनी 19 अक्तूबर तक सुबह 10 से शाम 8 बजे तक चलेगी।
यूसोल के सहायक प्रोफेसर जीसू जसकंवर ने बताया कि इनके यहां एक साल का फोटोग्राफी का कोर्स होता है। विभाग के छात्रों ने फोटोग्राफी प्रदर्शनी में हिस्सा लिया है। इनकी ओर से क्लिक की गई बेहतरीन फोटो प्रदर्शनी का हिस्सा हैं।
गैलरी में 20 छात्रों को आर्टवर्क
सेक्टर 16-17 अंडर पर फोटोग्राफी प्रदर्शनी में यूसोल के 20 छात्रों को वर्क रखा गया है। छात्रों ने आम आदमी की जिंदगी से जुड़े पहलुओं, वाइल्ड लाइफ, नेचर, कल्चर से जुड़ी बेहतरीन 55 फोटो को इस प्रदर्शनी में रखा है। इन फोटो को वहां से आने-जाने वालों की खूब प्रशंसा मिल रही है।