प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जोगी राम सिहाग को बरवाला हलके से टिकट न दिए जाने से नाराज बरवाला मंडल के 54 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। पदाधिकारियों ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि पार्टी ने फैसला नहीं बदला तो पदाधिकारी पार्टी को अलविदा कहेंगे।
भाजपा के बरवाला मंडल के युवा उपाध्यक्ष कृष्ण बेरवाल, जिला सचिव प्रदीप घनघस, रियल स्टेट प्रकोष्ठ संयोजक आजाद सुंडा, सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक सुनील कामरेड, किसान मोर्चा बरवाला इकाई महासचिव कुदरत सिंह, बरवाला ब्लॉक युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरदीप फोगाट, उपाध्यक्ष रविंद्र राणा, कोषाध्यक्ष संजीव बेरवाल, बरवाला विधानसभा के अंतर्गत आने वाले बरवाला मंडल के 14 में से 12, मिलगेट मंडल के 14 में से 14 और सातरोड़ मंडल के 14 में से 13 पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफे भाजपा देने का ऐलान किया है।
बरवाला विधानसभा के दायरे मे आने वाले तीनों मंडलों के 42 पदाधिकारियों में से 39 ने अपने इस्तीफा देकर आलाकमान को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कहा जमीनी स्तर पर जुड़े जोगी राम सिहाग को पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो वे पार्टी का अलविदा कह सकते हैं। जजोगीराम सिहाग ने बुधवार की सुबह अपने सेक्टर 15 स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की थी।
वर्जन
जोगी राम सिहाग ने कहा है कि उन्हें इस बाबत कोई जानकारी नहीं है। साथ ही उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का व्यक्तिगत मामला है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 12 सितंबर को मिलगेट में बैठक बुलाई है,। जिसमें आगामी निर्णय लिया जाएगा।