फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रधान बोले- पंजाबियों को नशेड़ी कहने वाले वोट लेने के हकदार नहीं

Wed, 02 Nov 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
पंजाब राज्य की 50वीं वर्षगांठ पर अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब राज्य की 50वीं वर्षगांठ पर करवाए गए समारोह दौरान विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान अमित शाह ने अपने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस धरती को महान गुरुओं, संतों और पैगंबरों का आर्शीवाद प्राप्त है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी का 350वां प्रकाशोत्सव मनाया जा रहा है और भारतीय जनता पार्टी की तरफ से गुरू जी का यह प्रकाशोत्सव प्रत्येक तहसील व मंडल स्तर पर मनाया जाएगा।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि पंजाबियों ने देश के लिए सबसे ज्यादा बलिदान दिया है। आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक पंजाबियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने हरित क्रांति में पंजाब के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का उल्लेख करते हुए कहा कि बादल की पूरी केंद्र सरकार सबसे ज्यादा सम्मान करती है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री बादल के संबंध बहुत ही अच्छे हैं और इसीलिए पंजाब की तेजी से तरक्की हो रही है। बीते दस साल में अकाली-भाजपा की सरकार ने पंजाब को देश सर्वोत्तम प्रदेश बनाने का कार्य किया है। इसी स्वर्ण जयंती वर्ष में पंजाब की जनता को यह तय करना है कि आगामी पांच साल भी स्वर्णिम हों पंजाब के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें