फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe : पानीपत और हिसार में आज शुरू होंगे 500 बेड के अस्पताल

Sun, 16 May 2021 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

  • मुख्यमंत्री मनोहर करेंगे विधिवत शुरुआत
  • गुरुग्राम में भी 100 बेड के फील्ड अस्पताल और 300 बेड के कोविड केयर सेंटर तैयार
विज्ञापन
अस्थायी कोविड अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण के लिए पानीपत और हिसार में 500-500 बेड के अस्थायी कोविड अस्पताल बनकर तैयार हो गए हैं। गुरुग्राम में भी दो अस्पताल (100 बेड का फील्ड अस्पताल और 300 बेड का कोविड केयर सेंटर) तैयार हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज इनकी विधिवत शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पानीपत में रिफाइनरी के पास गांव बाल जाटान में स्थापित अस्थायी कोविड अस्पताल का नाम गुरु तेग बहादुर संजीवनी कोविड अस्पताल रखा गया है। अस्पताल के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मौजूद रहेंगे। गुरु तेग बहादुर संजीवनी अस्पताल के संचालन के लिए 25 डॉक्टर और 150 पैरा-मैडिकल स्टाफ नियुक्त किया गया है।

वहीं हिसार अस्पताल का नाम पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल संजीवनी अस्पताल रखा गया है। इस अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति 7.1 लीटर प्रति बेड प्रति मिनट फ्लो के हिसाब से रहेगी। इसकी आपूर्ति जिंदल स्टील इंडस्ट्रीज के ऑक्सीजन प्लांट से होगी।
विज्ञापन


अस्पताल के पास ही बनाई पुलिस चौकी
पानीपत में रिफाइनरी के पास बनाया गया अस्पताल शहर से काफी दूर है। इसलिए इसके साथ ही पुलिस चौकी की व्यवस्था भी की गई है। अस्पताल के ब्लॉक को जोड़ने के लिए सड़क बनाई है। अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस के अलावा हरियाणा रोडवेज की तरफ से 5 मिनी बस एंबुलेंस एवं रिफाइनरी की तरफ से दो एंबुलेंस भी कोविड अस्पताल में मरीजों को आने-जाने के लिए अपना सहयोग देंगी। पुलिस विभाग की तरफ से भी 5 एंबुलेंस इस अस्पताल के लिए मौजूद रहेंगी।

चार ब्लॉक में बांटा गया हिसार कोविड अस्पताल
हिसार के जिंदल मॉडर्न स्कूल में स्थापित किये गए अस्पताल को 4 ब्लॉक में बांटा गया है। सभी बेड को ऑक्सीजन पाइंट जोड़ना है। चिकित्सकों के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ के साथ ही मेडिकल इंटर्न की भी यहां ड्यूटी लगाई गई है। अस्पताल में पांच एंबुलेंस तैनात रहेंगी।

गुरुग्राम में भी दो कोविड अस्पताल तैयार
गुरुग्राम में ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 100 बेड का कोविड फील्ड अस्पताल वेदांता ने स्थापित किया है। इसमें 20 आईसीयू और 80 ऑक्सीजन बेड हैं। वेदांता कोविड मरीजों के इलाज के लिए सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरण मुहैया कराएगी। इसके अलावा गुरुग्राम के सेक्टर 67 में  एमथ्रीएम, सीआईआई एयर फोर्स और डॉक्टर्स फॉर यू एनजीओ के सामूहिक सहयोग से 300 बेड का कोविड केयर सेंटर तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें