राम नवमी उत्सव पर साईं बाबा की पालकी यात्रा 30 मार्च को निकलेगी। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में है।
यात्रा चंडीगढ़ और पंचकूला में आयोजित होगी। मंदिर को शिरडी साईं समाज संचालित करती है। शिरडी साईं समाज के प्रधान रमेश कालिया ने बताया कि सेक्टर-29 स्थित साईं धाम से सुबह सात बजे पालकी यात्रा निकाली जाएगी।
चंडीगढ़ के विभिन्न भागों से होता हुआ दोपहर दो बजे पंचकूला सेक्टर सात में दोपहर का लंगर होगा। शाम को चंडीगढ़ सेक्टर-35 डी में धूप आरती एवं चाय का प्रसाद होगा।
सेक्टर-38 डी में रात्रि विश्राम और भंडारा का आयोजन किया जाएगा। आठ अप्रैल को राम नवमी उत्सव का आयोजन होगा। सुबह कांकड़ आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। भजन गायक शैलेंद्र भारती भजनों की अमृतवर्षा करेंगे।