फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहसबाजी भतीजे से हुई थी मार डाला ताया को

Thu, 04 Sep 2014 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
 अंबाला सिटी। गांव बड़ी घेल में मामूली सी बात पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में युवक को सिटी सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। मामला दो पक्षों में हो रहे झगड़े को छुड़ाने से बिगड़ा, जब एक गांव के ही दो पक्ष ने घर में घुसकर हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शराबियों को शांत करवाया था गोविंद ने
शिकायतकर्ता श्यामलाल ने बताया कि उनका भतीजा गोविंद रात करीब साढ़े आठ बजे खेतों से वापस घर की ओर आ रहा था। गोविंद खेतों से गांव में ठेेके के नजदीक पहुंचा तो सामने उनके गांव बड़ी घेल का जसपाल व छोटी घेल के अन्य युवक आपस में किसी बात को लेकर शराब के नशे में होकर लड़ रहे थे। गोविंद ने आपस में लड़ रहे व्यक्तियों को हटाने की कोशिश की, मगर उनके गांव के ही जसपाल ने गोविंद को कहा कि तू हमारे गांव का है, इसलिए हमारी सहायता कर, लेकिन गोविंद दोनो पक्षों को शांत करवाने लगा। इसके बाद लड़ रहे व्यक्तियों ने गोविंद के साथ कहासुनी भी की, जबकि मामला बाद में शांत हो गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, रात साढ़े नौ बजे के करीब शराब के नशे में जसपाल करीब आधा दर्जन लोगों सहित रामचंद्र के घर के बाहर आकर गाली-गलौच करने लगे। गोविंद के ताया रामचंद्र (55) ने गाली गलौच कर रहे हमलावरों को समझाने लगे तो हमलावर जसपाल ने साथियों सहित रामचंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए रामचंद्र के बेटे संत कुमार पर भी हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। घटनास्थल खून से लथपथ बाप-बेटे को शहर सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां घायल रामचंद्र को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल संत कुमार को पीजीआई में रेफर कर दिया।
विज्ञापन



घायल की हालत नाजुक
परिजनों अनुसार संत कुमार की पीजीआई में हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस घायल की हालत में सुधार का इंतजार कर रही है, जबकि घायल के बयान भी लिए जाएंगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें