फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील हो सकती है शहर की 50 और साइट्स

Tue, 15 Jul 2014 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी का संपदा विभाग जल्द ही कुछ अन्य कामर्शियल साइट्स को सील कर सकता है। इस बार निशाने पर पचास साइट्स हैं।
विज्ञापन


विभाग की बिल्डिंग ब्रांच को 50 इमारतों के मंजूर बिल्डिंग प्लान देकर इनका साइट्स से मिलान करने के आदेश दिए गए हैं।

इनमें चार होटल साइट्स और सेक्टर-17 की कुछ कमर्शियल साइट्स भी शामिल हैं। विभाग के पास जो संशोधित नक्शे हाल ही में मंजूर किए गए हैं, उनकी भी क्रास चेकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन


डीसी मोहम्मद शाईन की ओर से संपदा विभाग को इस संबंध में निर्देश दिए गए। इससे पहले हुई जांच में गड़बड़ी पाये जाने पर पांच इमारतों को सील किया गया।

इसके अलावा इस मामले में बिल्डिंग ब्रांच के एसडीओ सहित इस शाखा के कई कर्मचारियों का तबादला भी किया गया। बिल्डिंग ब्रांच में अब नया स्टाफ नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें