पंजाब सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर आईएएस और पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस बार 50 अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इन अधिकारियों में पांच आईएएस और 45 पीसीएस अफसर शामिल हैं। जिन पांच आईएएस का तबादला किया गया है, उनमें 2016 बैच के आईएएस परमिंदर पाल सिंह को वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव के अलावा पंजाब कम्युनिकेशन लिमिटेड (पीयूएनसीओएम) के मैनेजिंग डायरेक्टर और पंजाब बैकवर्ड क्लास लैंड डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉर्पोरेशन का एडिशनल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का कार्यभार सौंपा गया है।
पीसीएस जगविंदर सिंह ग्रेवाल को एडीसी रूरल डेवलपमेंट फाजिल्का, राकेश कुमार को संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन, हरजोत कौर को अतिरिक्त राज्य परिवहन आयुक्त, शिखा भगत को एडीसी कपूरथला, अमरजीत सिंह को जालंधर नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त, सुरिंदर सिंह को अमृतसर नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त, अनुपरिता जोहल को एडीसी बरनाला, नरिंदर सिंह-1 को एसडीएम मौड़ मंडी, मनजीत सिंह चीमा को एडीसी रूरल डेवलपमेंट बरनाला, हरदीप सिंह को एसडीएम डेरा बाबा नानक, कुलप्रीत सिंह को नगर निगम फगवाड़ा का जॉइंट कमिश्नर, राजेश कुमार शर्मा को पशुपालन, मत्स्य एवं दुग्ध विभाग का उपसचिव, वरिंदर सिंह को एसडीएम बरनाला, अरविंद कुमार को एसडीएम पटियाला, पूनम प्रीत कौर को एसडीएम टापा, दीपक भाटिया को एसडीएम पश्चिमी लुधियाना, गोपाल सिंह को पटियाला का सीएम फील्ड ऑफिसर, मनजीत कौर को एसडीएम पतरन, सरबजीत कौर को आबकारी एवं कराधान विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी।
इसी तरह पीसीएस रविंदर सिंह अरोड़ा को एसडीएम अबोहर के साथ नगर निगम अबोहर का अतिरिक्त आयुक्त, प्रोमिला शर्मा को पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन पटियाला का सचिव, नमन मारकेन को आरटीओ फतेहगढ़ साहिब, अमनदीप कौर को एसडीएम लोपोके, नवदीप कुमार को एसडीएम अमृतसर-2, लाल विस्वास बैंस को एसडीएम बाबा बकाला, करमजीत सिंह को एसडीएम गुरदासपुर, चरणजीत सिंह को एसडीएम पायल, कंवरजीत सिंह को एसडीएम रामपुरा, किरपाल वीर सिंह को एसडीएम पट्टी, दीपांकर गर्ग को एसडीएम एसएएस नगर, अमनप्रीत सिंह को एसडीएम कपूरथला, बलजीत कौर को एसडीएम श्री मुक्तसर साहिब, अश्वनी अरोड़ा को असिस्टेंट कमिश्नर गुरदासपुर, अनिल गुप्ता को डिप्टी सेक्रेटरी प्लानिंग, हरजोत कौर को एसडीएम श्री आनंदपुर साहिब, सुखपाल सिंह को एसडीएम मोरिंडा, इरवान सिंह को कपूरथला के सीएम फील्ड ऑफिसर के साथ असिस्टेंट कमिश्नर कपूरथला, ज्योत्सना सिंह को एसडीएम कलानौर, हरवीर कौर को डिप्टी सेक्रेटरी जनरल एडमिनिस्ट्रेशन के साथ डिप्टी सेक्रेटरी विजिलेंस, शुभी अंगरा को असिस्टेंट कमिश्नर मोगा के साथ मोगा का सीएम फील्ड ऑफिसर, रिचा गोयल को एसडीएम सामाना, सुखराज सिंह ढिल्लों को एसडीएम फतेहगढ़ चूड़ियां, बेअंत सिंह सिद्धू को एसडीएम रायकोट और पीसीएस राजपाल सिंह सेखों को एसडीएम रूपनगर का कार्यभार सौंपा गया है।