फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: 1041 महिलाओं को मिली गांव की चौधर

Tue, 12 Jan 2016 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
घूंघट में रहने वाली महिलाएं अब पंचायत में चौधर करेंगी। प्रथम चरण के चुनाव में प्रदेश भर में जहां 58.61 गांवों में पुरुषों को चौधर मिली तो 41.39 फीसदी गांवों में महिलाओं के हाथ में कमान आई।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में 1041 पंचायतों ने महिलाओं को सरपंच चुना है। बता दें कि 873 गांव महिलाओं के लिए आरक्षित थे। जबकि 170 गांवों में महिलाओं ने पुरुषों को टक्कर देकर जीत हासिल की। वहीं, 1474 पंचायत में पुरुषों को चौधर मिली।

प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव में इस बार शिक्षा की अनिवार्यता को लेकर बड़ा बदलाव किया है। उस समय लग रहा था कि हरियाणवी संस्कृति में पली-बढ़ी होने के नाते महिलाओं की भागीदारी कम रह सकती है, लेकिन चुनाव परिणाम में महिलाओं ने लोगों का यह भ्रम तोड़ दिया।
विज्ञापन


स्टेट इलेक्शन कमीशन के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेशभर में हुए चुनाव में 1474 पंचायतों में पुरुष सरपंच बने, जबकि 1041 पंचायत में महिलाओं ने सरंपच का पद कब्जाकर रिकॉर्ड बनाया। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में महिलाओं की इतनी भागीदारी एक सकारात्मक कदम है। हालांकि अभी दो चरण का चुनाव बाकी है। माना जा रहा है कि इन चरणों के चुनाव में भी महिलाएं नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी।
विज्ञापन


जिला--------------------पुरुष--------महिला
1. यमुनानगर-------------98---------92
2. फतेहाबाद-------------68---------48
3. रोहतक---------------40---------28
4. हिसार---------------70---------44
5. करनाल---------------80---------60
6. भिवानी---------------82---------46
7. अंबाला---------------73---------55
8. फरीदाबाद-------------70---------46
9. गुडगांव---------------44---------31
10 झज्जर---------------83---------50
11. जींद-----------------71---------40
12. कैथल---------------72---------59
13. कुरूक्षेत्र--------------94---------72
14. महेंद्रगढ़--------------76---------52
15. मेवात---------------32---------33
16. पलवल---------------79---------55
17. पंचकुला--------------43---------27
18. पानीपत--------------36---------29
19. रेवाड़ी---------------118---------69
20. सोनीपत-------------72---------45
21. सिरसा---------------69---------60
कुल : 2515
नोट: यह आंकड़े स्टेट इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट से लिए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें