फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, HSGPC के मुद्दे पर क्या बोले हुड्डा?

Tue, 08 Jul 2014 08:28 AM IST
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल में हो रहे सिख सम्मेलन में हरियाणा सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अलग कमेटी बनाने का एलान कर दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री हुड्डा ने 11 जुलाई को विधानसभा में बिल पेश किए जाने की घोषणा भी की। कैथल में आयोजित रैली के दौरान कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री हुड्डा को काले झंडे भी दिखाए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


इससे पहले हरियाणा की अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गठित करने के मामले में हरियाणा के राजनीतिक दल भी दो गुटों में बंट गए थे।

नौ में से पांच दल अलग कमेटी बनाने के पक्ष में खुलकर सामने आए थे और दो प्रमुख दल अलग कमेटी के विरोध में डटकर खड़े हो गए थे। दो दलों ने तटस्थ रहने का फैसला किया था।

दूसरी और अलग तख्त और पंजाब सरकार की ओर से अलग कमेटी बनाए जाने का विरोध किया जा रहा था। सभी तरह के विरोधों को दरकिनार करते हुए मुख्यमंत्री हुड्डा ने हरियाणा के सिखों के पक्ष में घोषणा की और अलग एचएसजीपीसी बनाने का एलान किया।
विज्ञापन


कांग्रेस, हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां), हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा), आम आदमी पार्टी (आप), समस्त भारतीय पार्टी (सभापा) ने हरियाणा की अलग कमेटी बनाए जाने का समर्थन किया। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और भाजपा ने अलग कमेटी बनाए जाने के किसी भी प्रयास का विरोध किया।

इनेलो ने ऐलान किया है कि उनका दल विधानसभा में अलग कमेटी के विधेयक का विरोध करेगा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और जन चेतना पार्टी ने हरियाणा की अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाए जाने के मामले में तटस्थ रहने का फैसला किया है।

काफी गर्म हो गया है hsgpc का मामला

अलग कमेटी गठित करने के मामले में हरियाणा के सिख भी अलग-अलग गुटों में बंट गए हैं। पंजाब की सत्ताधारी पार्टी शिरोमणि अकाली दल अलग कमेटी के खिलाफ है तो पंजाब कांग्रेस हरियाणा की अलग कमेटी के पक्ष में खुलकर आ गई है।

मामला काफी गर्म हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि 6 जुलाई को कैथल के सिख सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अलग कमेटी बनाने का ऐलान कर सकते हैं।

हालांकि मुख्यमंत्री ने अब तक यह ऐलान नहीं किया है कि वे रविवार को अलग कमेटी की घोषणा करेंगे मगर वे इसके बारे में लगातार संकेत दे रहे हैं।

हर हाल में बनेगी एचएसजीपीसी : झींडा

अकाल तख्त और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के कड़े एतराज के बावजूद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एडहॉक) के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने साफ कह दिया है कि सम्मेलन में हरियाणा के लिए अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) का ऐलान हर हाल में होगा।

इस बीच, कैथल में शनिवार शाम तक सम्मेलन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। उधर, एसजीपीसी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने चेतावनी दी है कि एचएसजीपीसी का समर्थन, सिखों की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त को ‘चुनौती’ माना जाएगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इसे कांग्रेस द्वारा सिखों पर तीसरे बड़े हमले की संज्ञा देते हुए कहा है कि कांग्रेस का एचएसजीपीसी बनाने का सपना कभी पूरा नहीं होगा।

लेकिन, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि वे प्रदेश के सिखों की मांग के अनुरूप ही फैसला लेंगे और वे छह जुलाई को कैथल में होने वाले सम्मेलन में हिस्सा लेने जाएंगे।

पंजाब में कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एचएसजीपीसी के गठन का समर्थन करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री से आग्रह किया है कि वे मुख्यमंत्री बादल की दलीलों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन

किसी को एसजीपीसी के एक्ट में तब्दीली का हक नहीं

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि हरियाणा में अलग शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के गठन का सामना कभी साकार नहीं होगा। उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचला की।

साथ ही कहा कि ऐसा कदम सिखों पर तीसरे बड़े हमले के समान है। बादल ने नशा मुक्ति केंद्रों के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि कांग्रेस हरियाणा में अलग शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने का सपना देख रही है।

कांग्रेस शुरू से ही चाल के तहत सिखों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करती रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भी कांग्रेस ने हरियाणा में अलग शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह से अपील की थी, लेकिन मनमोहन सिंह ने ऐसा करने से मना कर दिया था। अब हमें पूरी आशा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस की मांग को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें