टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक जोधा-अकबर की लोकप्रिय जोधा (परिधि शर्मा) और अकबर (रजत टोकस) की जोड़ी बुधवार को शहर में थे। जानिए कौन हैं जोधा और अकबर?
जोधा : जोधा का असली नाम परिधि शर्मा है और वह मध्यप्रदेश के बाग की रहने वाली हैं। परिधि ने इंदौर से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री और पुणे से एमबीए की है। परिधि ने 2010 में तेरे मेरे सपने नामक सीरियल से अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद रुक जाना नहीं सीरियल किया।
परिधि को सबसे ज्यादा लोकप्रियता धारावाहिक जोधा-अकबर से मिली। परिधि बताती हैं कि कई बार ऐसा हुआ है, जब उनके फैंस ने उन्हें जोधा के नाम से पुकारा है। परिधि की शादी तन्मय शर्मा से हुई और इलाहाबाद स्थित इंडस्ट्री में काम करते हैं। मौजूदा समय में दोनों इंदौर रहते हैं।
अकबर : अकबर का असली नाम रजत टोकस है और वह मूल रूप से दिल्ली के मुनिरका से हैं। रजत ने अपने टीवी कॅरिअर की शुरुआत बोंगो एज अशु से की थी। इसके बाद 2005 में वह साईं बाबा सीरियल में साईं बाबा के भाई के रूप में आए।
इसके बाद उन्होंने धरती का वीर योद्धा, धर्मवीर, केशव पंडित, तेरे लिए, बंदिनी और कृष्णा आदि सीरियल किए। 2013 में रजत को जोधा-अकबर के लिए अकबर का रोल मिला और आज उनकी पहचान रजत से ज्यादा अकबर के नाम से होती है।