फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड पॉयजनिंग से पांच की हालत बिगड़ी

Wed, 23 Apr 2014 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली के गांव गनौला में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने फूड पॉयजनिंग का केस बताकर फिलहाल सभी लोगों की हालत सामान्य बताई है। उधर, थाना छछरौली पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन लोगों के बयान लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव गनौला की बाला देवी ने बताया कि वह और उसकी देवरानी सतबीर देवी गांव में एक ही घर में रहते हैं। सोमवार दोपहर में सतबीर ने आलू-छोले बनाए थे, जिसे उसके परिवार के लोगों ने दोपहर में खाया और इसके बाद रात में भी उन्होंने बचे हुए आलू-छोले खाए थे।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह जब सतबीर और उसके पति अर्जुन सिंह की नींद खुली तो उन्होंने उल्टियां करनी शुरू कर दी। वहीं उनकी 16 वर्षीय बेटी अंजुम, 14 वर्षीय बेटे विशाल और 8 वर्षीय गुरविंद्र बेसुध हालत में बेड पर पड़े थे।

इस पर उन्होंने आसपास लोगों को बुलाया और परिवार के पांचों लोगों को यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने इसे फूड पॉयजनिंग का मामला बताया और इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन


थाना छछरौली पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन कर ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन परिवार के लोगों से बयान लेने के बाद जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें