फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब-चंडीगढ़ में 5 दिन पेट्रोल, डीजल की किल्लत

Tue, 07 Apr 2015 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब और चंडीगढ़ में 5 दिन पेट्रोल, डीजल की किल्लत रह सकती है। डीलर्स पेट्रोल, डीजल नहीं खरीदेंगे। पेट्रोल और डीजल के दामों के असमायिक इजाफे से परेशान चंडीगढ़ और पंजाब पेट्रोल और डीजल डीलर्स पांच दिन तक कोई खरीदारी नहीं करेंगे। इस विरोध से ग्राहकों को कोई परेशानी न हो पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने खास ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन


कंसार्टियम ऑफ इंडियन पेट्रोलियम डीलर से मिली जानकारी के अनुसार, पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा पिछले छह माह में डीजल और पेट्रोल के दामों में किए गए परिवर्तन से करीब 25 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके विरोध में नो परचेज 11 अप्रैल से शुरू होगा। पंजाब में 2756 और चंडीगढ़ में 40 डीलर है।
विज्ञापन

कीमत के बढ़ने से परेशान हैं डीलर्स

पंजाब पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी खन्ना ने बताया कि सारी समस्या दाम के असमायिक घटाने-बढ़ाने से है। पहले महीने की अंतिम या फिर 15 तारीख को डीजल और पेट्रोल के दाम घटते-बढ़ते थे। इससे स्टाक में नुकसान होता है।

जेपी खन्ना ने बताया कि इस संबंध में पेट्रोलियम कंपनियों से पांच मार्च को मीटिंग की गई। पेट्रोलियम कंपनियों ने कहा था कि 31 को फैसला होगा। फैसले का दिन आया तो फिर से असमायिक दाम में इजाफा कर दिया गया।

इस दिन खरीदारी नहीं
11 और 12 अप्रैल को नो परचेज
17, 18 और 19 को नो परचेज

मांग न मानने पर
पेट्रोल पंप की वर्किंग एक शिफ्ट
25 अप्रैल को नो परचेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें