आगामी सप्ताह से एसआई और महिला सिपाही की नियुक्ति शुरू कर दी जाएगी। मुख्य सचिव खुद इस मामले को देख रहे हैं। फर्जी अभ्यर्थियों को बाहर वेटिंग वाले उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। नियुक्ति से पहले सभी के बायोमीट्रिक निशान लिए जाएंगे और किसी भी फर्जी अभ्यर्थी की नियुक्ति नहीं होने दी जाएगी। - भोपाल सिंह खदरी, एचएसएसी, चेयरमैन।
ग्रुप-डी कर्मचारियों के चरित्र सत्यापन का ब्योरा नहीं दे रहे महकमे
हरियाणा के 52 सरकारी विभाग, बोर्ड और निगम 2018 के विज्ञापन के तहत भर्ती ग्रुप-डी कर्मचारियों के चरित्र सत्यापन का ब्योरा सरकार को नहीं दे रहे हैं। मुख्य सचिव कार्यालय ने जनवरी 2022 में भी जानकारी मांगी थी लेकिन मुहैया नहीं कराई गई। सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने जानकारी न देने वाले विभागों, बोर्ड-निगमों के प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मुख्य प्रशासकों व प्रबंध निदेशकों को स्मरण पत्र भेजा है।
इसमें कहा गया है कि चरित्र सत्यापन के लंबित मामलों की जानकारी बार-बार मांगने के बावजूद नहीं दी जा रही। ताजा निर्देशों पर अमल करते हुए लंबित मामलों की जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग को सात कार्य दिवस में जरूर मुहैया करवाएं। विभाग, बोर्ड, निगम का नाम, एचएसएससी की तरफ से चयनित अभ्यर्थी का नाम, पुलिस सत्यापन का जिक्र और विभागीय टिप्पणी जरूरी करें। इस भर्ती में 18000 कर्मियों की नियुक्ति हुई है।