फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा को मिले 4500 नए पुलिस सिपाही, सीएम बोले- पारदर्शी सोच का परिणाम

Sun, 25 Jun 2017 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस को 4500 नए सिपाही मिल गए हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस सिपाही (पुरुष) के पद के लिए परिणाम घोषित कर दिया है। जल्द ही पुलिस महकमा अब इन्हें विभिन्न जिलों में तैनाती दे देगा।
विज्ञापन


हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी एस संधू ने बताया कि आयोग ने 4500 पदों पर पुलिस सिपाही की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। जिसका रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। डीजीपी ने बताया कि अब सभी चयनित उम्मीदवार करनाल स्थित मधुबन में अपने मूल दस्तावेज व फोटो समेत रिपोर्ट करेंगे। उनके अनुसार जल्द ही इन सिपाही को स्टेशन अलॉट कर दिए जाएंगे।

उधर, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सभी चयनीत आवेदकों को बधाई दी है। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि पुलिस में भर्ती सभी सिपाही हरियाणा की जनता की सेवा पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा पूरी निष्पक्षता से हुई है और किसी को भी इसमें पास होने केलिए किसी की सिफारिश नहीं लगानी पड़ी। 
विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया भाजपा सरकार की पारदर्शी सोच का परिणाम : सीएम
सिपाही के लिए चयनित आवेदकों को बधाई देते हुए सीएम मनोहर लाल ने कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया भाजपा सरकार की पारदर्शी सोच का परिणाम है। सभी आवेदक अपनी ईमानदारी, मेहनत और प्रतिभा के दम पर चयनित हुए हैं। इससे यह साबित होता है कि भाजपा सरकार हरियाणा में भर्ती प्रक्रिया का एक साफ सुथरा मानक स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें