फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: 10 साल बाद शिक्षा विभाग में पदोन्नति कमेटी की बैठक, 44 प्रधानाचार्यों को डीईओ के पद पर मिला प्रमोशन

Thu, 25 Jan 2024 09:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पदोन्नति कमेटी की बैठक स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव केके यादव की अध्यक्षता में हुई। 44 प्रधानाचार्यों को डीईओ और 13 प्रधानाचार्यों को सहायक निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर पदोन्नति दी गई है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी इस सूची पर मोहर लगा दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने 44 प्रधानाचार्यों को डीईओ और 13 प्रधानाचार्यों को सहायक निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग के तौर पर पदोन्नति दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देश पर शिक्षा विभाग में गुरुवार को एक दशक बाद प्रधानाचार्य से डीईओ और सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नति देने की खातिर विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक हुई।

विज्ञापन


विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुसार शिक्षा विभाग में पदोन्नतियों के कार्य में तेजी लाने संबंधी दिए गए आदेश पर कार्रवाई करते हुए विभागीय पदोन्नति कमेटी ने प्रधानाचार्यों, डीईओ और सहायक निदेशक के पदों पर पदोन्नति करके विभाग में पदोन्नतियों का कार्य शुरू किया है। 

विभागीय पदोन्नति कमेटी का नेतृत्व सचिव स्कूल शिक्षा विभाग केके यादव द्वारा किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि विभागीय पदोन्नति कमेटी द्वारा जिन नामों को पदोन्नति के लिए सहमति दी गई थी, उन पर स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा मुहर लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें