बुडै़ल जेल में बंद करीब 40 कैदी पैरोल न मिलने के कारण भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। जेल प्रशासन के अनुसार आला अधिकारियों की ओर से पैरोल की मंजूरी नहीं दी गई है।
मालूम हो कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रशासन को पैरोल की पालिसी को रिव्यू करने और रेप में सजा पा रहे कैदियों को पैरोल न देने के लिए कहा है।
उधर आईजी, जेल मनीष चौधरी का कहना है कि कोई भी भूख हड़ताल पर नहीं है। सभी ग्लूकोज पी रहे हैं। उनका कहना है कि कोर्ट के आदेश के अनुसार कैदियों को पैरोल नहीं दी जा रही है।