फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीयू के बेड़े में शामिल हुईं 40 ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 40 हो गई हैं। इन सभी बसों को रूट पर उतार दिया गया है। सीटीयू के अधिकारियों के अनुसार ई-बसों के लिए शहरवासियों की प्रतिक्रिया काफी अच्छी है और लोग भी काफी संख्या में इनमें सफर कर रहे हैं। लोगों को ये बसें काफी पसंद भी आ रही हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह ने बताया कि पहले खेप में सभी 40 बसें चंडीगढ़ पहुंच गई हैं और वो रूट पर चल रही हैं। इस वर्ष कुल 80 इलेक्ट्रिक बसें हो जाएंगी। अतिरिक्त 40 बसों के लिए भी सीटीयू ने निविदा जारी कर दी है। जो बसें चंडीगढ़ पहुंची हैं, उनके लिए सीटीयू का अशोक लेलैंड कंपनी के साथ करार हुआ है।
एक समय में 54 लोग कर सकेंगे सफर
बस में 36 लोगों के बैठने की जगह है और अधिकतम एक समय में 54 लोग सफर कर सकेंगे। इसमें फास्ट चार्जिंग बैटरी लगी हैं, जो दो से तीन घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी। एक बार चार्ज होने के बाद बस करीब 140 किलोमीटर चलेगी। एक दिन में बस 200 से 300 किमी तक चलेगी। सेक्टर-25 के डिपो नंबर-3 में चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। इस बस में आग का पता लगाने और अलार्म सिस्टम (एफडीएसएस) भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें