फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 भाजपाइयों ने ज्वाइन की कांग्रेस

Tue, 01 Apr 2014 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव से पहले राजनीति दलों के नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व चेयरमैन और बाद में कार्यकारी सदस्य के रूप में रहे मौलाना मो. कासिम अपने साथ 40 भाजपा के कार्यकताओं और समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में मौलाना मो. कासिम ने कहा कि वह पिछले 15 सालों से भाजपा से जुडे़ हुए थे। लेकिन अब उनक ा भाजपा से मोहभंग हो चुका है।

उनका कहना है कि भाजपा अब वह पार्टी नहीं रही जो आज से कुछ समय पहले तक थी। अब उनका भाजपा के मौजूदा शीर्ष नेताओं पर से विश्वास उठ चुका है यही वजह है कि भाजपा के पुराने और विश्वसनीय कार्यकर्ता या तो हाशिए पर हैं या पार्टी छोड़ने पर मजबूर हैं।

इस अवसर पर चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल ने सबका कांग्रेस में स्वागत करते हुए हुए कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

बंसल के साथ चंडीगढ़ कांग्रेस टैरीटोरियल कमेटी के अध्यक्ष बीबी बहल भी थे। ध्यान रहे कि इससे पहले बसपा और भाजपा के भी कुछ नेता कांग्रेस में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें