पंजाब पुलिस ने बड़े आतंकवादी गिरोह का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह टाइटलर, सज्जन और अन्य को निशाने पर रखे हुए था। इस मामले में एक महिला सहित चार नवयुवकों को गिरफ्तार किया गया है। जो खालिस्तान जिंदाबाद के नाम पर हिंसा फैलाने व हत्याएं करने की योजना बना रहा था। गिरोह का उद्देश्य सीमावर्ती राज्य में सांप्रदायिक हिंसा भड़काना था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इनके निशाने पर जगदीश टाईटलर और सज्जन कुमार के साथ-साथ श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वाली घटनाओं के जिम्मेवार लोग भी थे। यह गिरफ्तारियां 26 मई को बठिंडा जिले में गिरफ्तार किए गए इस गिरोह के पांच अन्य सदस्यो के बाद हुई है।
पकड़े गए आतंकी पाकिस्तान, मध्य पूर्व के अन्य देशों और इंगलैंड के कुछ व्यक्तियों से सोशल मीडिया से संपर्ककर खालिस्तान जिंदाबाद के नाम का ग्रुप बनाने के लिए इकट्ठे हो रहे थे। मोहाली पुलिस ने खुफिया कार्रवाई कर इन्हें 29 और 30 मई केदौरान शिकंजे में लिया है।
बेअदबी की घटनाओं के जिम्मेवार नेता भी थे निशाने पर
terrorist
- फोटो : FILE
पुलिस के मुताबिक यह नवयुवक हथियारों और अपने सदस्यों के प्रशिक्षण का प्रंबध करने के लिए आंतकवाद फैलाने के लिए फंड इकट्ठा करने की प्रकिया में थे। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट और आईपीसी की विभन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर सात दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान हरबिंद्र सिंह, निवासी 154 प्रताप नगर, जीटी रोड अमृतसर(जो इस समय चंडीगढ़ के सैक्टर 44 मे रह रहा था), अमृतपाल कौर, पत्नी कुलविन्द्र सिंह निवासी अकाल नगर, सलेम टबरी लुधियाना, जरनैल सिंह निवासी मौहल्ला शिव मंदिर, कलानौर जिला गुरदासपुर और रणदीप सिंह निवासी जिंदड़, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है।
हरबिन्द्र और अमृतपाल को मोहाली बस स्टैंड से 29 मई को गिरफ्तार किया गया जबकि जरनैल सिंह और रणदीप को 30 मई को गुरदासपुर और लुधियाना से काबू किया गया।