फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी की मांग पर फिर टावर पर चढ़े 4 लाइनमैन, भगवंत मान पहुंचे

Fri, 30 Dec 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद(फिरोजपुर)
विज्ञापन
चार बेरोजगार लाइनमैन 220 केवी मेन टावर पर चढ़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के हलके में शुक्रवार चार बेरोजगार लाइनमैन अपनी मांगों को लेकर नए बिजली घर के बाहर 220 केवी के हाई वोल्टेज खंबे पर चढ़ गए। बेरोजगार लाइनमैनों ने फाजिल्का-फिरोपुर मार्ग पर बैठ कर रोष प्रदर्शन किया और यातायात ठप कर दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। खंबे पर चढ़ने वालों में जज सिंह, ओम प्रकाश, जगदीप लाल और बाल कृष्ण शामिल थे। 
विज्ञापन


बेरोजगार लाइनमैन के नेता कारज सिंह फिरोजपुर ने बताया कि सरकार की तरफ से 2011 में पांच हजार लाइनमैनों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था, लेकिन इसके बाद समूचे प्रक्रिया में निकलने वाले बेरोजगार लाइनमैनों के साथ धोखा किया गया और 1 हजार लाइनमैन की ही भर्ती की गई। कारज सिंह ने कहा कि वह पिछले पांच साल से सरकार से उम्मीद रख रहे हैं कि सरकार बेरोजगार लाइनमैनों की भर्ती करे।

संघर्ष करते हुए हमारी उम्र 50 साल पहुंच गई है और हमारे बच्चों का समय नौकरी करने का आ गया है। यदि हमें नौकरियां नहीं मिलीं तो हमारे बच्चे कहां से उम्मीद कर सकते हैं। जितनी देर तक सरकार के नुमाइंदे पक्का भरोसा नहीं देते उतनी देर तक संघर्ष जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवंत मान ने सरकार बनने पर नौकरी देने का किया वादा

मान ने सरकार बनने पर नौकरी देने का किया वादा - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर पहुंचे भगवंत मान ने सरकार बनने पर नौकरी देने का किया वादा 
हाई वोल्टेज खंबे पर चढ़े बेरोजगार लाइनमैनों को भरोसा देने के लिए आप के उम्मीदवार भगवंत मान मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि लाइनमैन अपनी जिंदगी के साथ खिलवाड़ न करें। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर रहते 4 हजार बेरोजगार लाइनमैनों को पक्के तौर पर रखा जाएगा।

भगवंत मान ने कहा कि नौकरी की मांग को लेकर टैट पास बेरोजगार लड़कियां और नौजवान भी टंकी पर चढ़े हुए हैं। इनमें कुछ गर्भवती भी हैं जिन पर सरकार को तरस नहीं आ रहा और कड़ाके की ठंड में उनकी पूछताछ करने वाला कोई नहीं है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें