आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब कनवीनर गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने आरोप लगाया है कि पंजाब पुलिस के खुफिया कैडर में उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल गुप्त भर्ती से निजी फौज तैयार करना चाहते हैं, ताकि वह इसका इस्तेमाल आगामी विधानसभा चुनावों में कर सकें।
घुग्गी ने कहा कि यह अफसोसनाक है कि विशेष खुफिया कैडर में भर्ती के रूप में सुखबीर बादल एक निजी फौज बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कुल भर्ती 22 नौजवानों में से 21 नौजवान सुखबीर बादल के जलालाबाद विधानसभा हलके से सबंधित हैं।
सुखबीर बादल की ओर से खजाने पर बोझ डालकर इस फौज का लाभ विधानसभा चुनाव में लिया जाएगा। उन्होंने सवाल किया कि पंजाब पुलिस के खुफिया नैटवर्क का क्या बना?
क्या यह पूरी तरह बेकार हो गया है? उन्होंने इस विशेष फोर्स पर तुरंत पाबंदी की मांग की और चुनाव कमिशन को इसका नोटिस लेने के लिए अपील की।