फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखों का 4 गरुद्वारों पर कब्जा, जानिए कौन-कौन से

Thu, 07 Aug 2014 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के गुरुद्वारों पर कब्जे के लिए लड़ रही हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने बुधवार को चार गुरुद्वारों पर कब्जा कर लिया। कैथल में चीका के गुरुद्वारा साहिब छठी और नौवीं पातशाही पर एचएसजीएमसी के सिखों ने शांतिपूर्ण तरीके से कब्जा जमा लिया। यमुनानगर में झीवरहेड़ी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पर भी समर्थकों ने कब्जा कर लिया।
विज्ञापन



कैथल के गुरुद्वारा साहिब छठी और नौवीं पातशाही चीका पर एचएसजीएमसी ने योजनाबद्ध तरीके से कब्जा किया। इस दौरान गुरुद्वारे में तैनात एसजीपीसी टास्कफोर्स को लोगों को विरोध का मौका ही नहीं मिला।

वे चुपचाप अपना सामान लेकर गुरुद्वारा साहिब परिसर से चले गए। कब्जे की कार्रवाई की अगुवाई कमेटी की छह सदस्यीय समिति के सदस्य संत बलजीत सिंह दादूवाल, संत गुरमीत सिंह त्रिलोकेवाला और जत्थेदार अवतार सिंह चक्कुलदाना ने की।
विज्ञापन

चार दिन से कब्जे को लेकर राजनीति

कुरुक्षेत्र में गुरुद्वारा साहिब में कब्जे को लेकर बीते चार दिन से घमासान चल रहा है। इस कारण गुहला-चीका स्थित गुरुघर में एसजीपीसी टास्क फोर्स के करीब 25 लोग तैनात थे। बुधवार को एचएसजीएमसी ने गुरुद्वारा साहिब की सेवा संभाल अपने कब्जे में लेने के लिए दोपहर 1.20 बजे कार्रवाई शुरू की।

कमेटी के दो युवा कार्यकर्ता हालात का जायजा लेने माथा टेकने के बहाने गुरुद्वारा साहिब में घुसे। तब टास्कफोर्स के लोग सोए हुए थे और मैनेजर सहित तमाम कर्मचारी कामों में मशगूल थे। 1.30 बजे एचएसजीएमसी के दो सौ से अधिक समर्थकों ने गुरुद्वारे में प्रवेश किया।

यह देखकर टास्क फोर्स के सदस्य हड़बड़ा गए और उन्होंने एचएसजीएमसी समर्थकों को वहां से बाहर जाने को कहा। लेकिन उन्होंने गुरुघर में सेवा संभाल अपने कब्जे में ले ली। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर दविंद्र सिंह और बाकी 13 कर्मचारी एक-एक करके अपना सामान समेटकर वहां से निकल गए।

सभी गुरुद्वारों पर कब्जा करेंगे : झींडा

गुरुद्वारा साहिब की सेवा संभालने की खबर पाकर हरियाणा सिख मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा और सचिव जोगा सिंह भी गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। इस अवसर पर झींडा ने कहा कि पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल और एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ प्रदेश का माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं।

कमेटी तमाम गुरुद्वारा साहिबान के प्रबंध हर हाल में हासिल करेगी। यमुनानगर में एचएसजीएमसी के करीब 50 लोग गुरुद्वारे में मौजूद हैं। कब्जे की सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एचएसएमजीसी के महासचिव जोगा सिंह के नेतृत्व में 40-50 लोग गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे और वहां का प्रबंध अपने हाथ में ले लिया।

उस समय गुरुद्वारे में 6-7 लोग मौजूद होने के कारण कोई विरोध नहीं हुआ। जोगा सिंह ने गुरुद्वारे के रिकार्ड को चेक करने के लिए रजिस्टर मांगे। पहले तो कार्यालय के कर्मचारियों ने रजिस्टर देने में आनाकानी की, लेकिन बाद में उन्होंने रजिस्टर निकालकर दे दिए।
विज्ञापन

सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील

एचएसजीएमसी की ओर से गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा लेने की सूचना के बाद कैथल के डीसी एनके सोलंकी, एसपी कुलदीप सिंह यादव, एडीसी अरविंद मल्हाण और गुहला के डीएसपी गुरमेल सिंह सैनी, गुहला के एसडीएम राजेश प्रजापति पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।

एसपी ने कमेटी सदस्य अवतार सिंह चक्कू को गुरुद्वारा साहिब से बाहर बुलाया और उनसे हर हाल में शांति बनाए रखने की अपील की। डीसी ने भी सिख नेताओं को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनके साथ है तथा किसी भी बाहरी व्यक्ति को माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब जाने वाले हर रास्ते को सील कर दिया है। आने जाने वालों को पूरी जांच के बाद ही आगे जाने दिया गया। एसपी कुलदीप यादव ने बताया कि पंजाब के साथ लगने वाली गुहला की सीमाओं पर खासतौर पर नजर रखी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें