चंडीगढ़। शहर के 11 कॉलेजों में स्नातकोत्तर के विभिन्न कोर्सेज की कुल 3345 सीटों पर विद्यार्थी एक जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। सरकारी कॉलेजों में सबसे अधिक सीटें सेक्टर-11 के गर्ल्स कॉलेज और निजी कॉलेजों में एसजीजीएससी-26 में हैं। हालांकि विविध कोर्सेज की उपलब्धता सेक्टर-10 के डीएवी और एसडी कॉलेज में है।
सेक्टर-11 के पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में स्नातकोत्तर की 310, गर्ल्स कॉलेज में 425, सेक्टर-42 के गर्ल्स कॉलेज में 200, सेक्टर-46 और 50 के गवर्नमेंट कॉलेज में 40-40 सीटें हैं। पांच सरकारी कॉलेजों में स्नातकोत्तर की कुल 1015 सीटें हैं, जिनमें से अधिकतर फैकल्टी ऑफ आर्ट्स की हैं। कुछ कोर्सेज बॉटनी, आईटी, फिजिक्स और जूलॉजी में मास्टर ऑफ साइंस के हैं। मास्टर इन फिजिकल एजुकेशन कोर्स सिर्फ सेक्टर-11 के गवर्नमेंट कॉलेज में 40 सीटों के साथ उपलब्ध हैं। छह निजी कॉलेजाें में स्नातकोत्तर की कुल 2330 सीटें हैं, जिनमें से कुछ पर पीयू से मान्यता मिलना बाकी है। निजी कॉलेजों में विद्यार्थियों के पास मास्टर ऑफ साइंस और मास्टर ऑफ वोकेशन करने के अधिक ऑप्शन हैं। विभिन्न विषयों में पीएचडी पीजीजीसी-11, पीजीजीसीजी-11, पीजीजीसीजी-42, डीएवी-10, एसडी-32 और एमसीएम-36 में उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी संबंधित कॉलेज के प्रोस्पेक्टस देख सकते हैं।
दाखिला प्रक्रिया गैर केंद्रीकृत तरीके के होने से विद्यार्थी निजी कॉलेजाें की वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। सरकारी कॉलेजों में आवेदन करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर बनाई पंजीकरण आईडी और पासवर्ड के जरिए एक से अधिक सरकारी कॉलेज में आवेदन कर सकते हैं लेकिन हर कोर्स के लिए अलग से फॉर्म भरना होगा।
सरकारी कॉलेजों में इन विषयों में पीएचडी उपलब्ध :
शहर के पीजीजीसीजी-11 में छात्र केमिस्ट्री, नृत्य, अंग्रेजी, संगीत स्वर, संगीत वाद्य से पीएचडी कर सकते हैं। वहीं, पीजीजीसी-11 में व्यायाम शिक्षा और पीजीजीसीजी-42 से जूलॉजी में पीएचडी की जा सकती है।
स्नातकोत्तर दाखिले से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू - 13 जून
आवेदन करने की आखिरी तारीख - पांच जुलाई शाम पांच बजे तक
आवेदकों की सूची जारी - छह जुलाई शाम पांच बजे
आपत्ति दर्ज करने का समय - आठ जुलाई शाम पांच बजे से
योग्य उम्मीदवारों की प्रोविजनल मेरिट सूची जारी - 13 जुलाई शाम पांच बजे
दाखिला शुरू - 15 जुलाई 20
टेबल
कॉलेजों में स्नातकोत्तर की सीटें
कॉलेज सीटें
पीजीजीसीज-11 310
पीजीजीसीजी-11 425
पीजीजीसीजी-42 200
पीजीजीसी-46 40
जीसीसीबीए 40
निजी कॉलेज
डीएवी-10 620
जीजीडीएसडी-32 305
देव समाज-45 100
एमसीएम-36 400
एसजीजीएस-26 745
जीजीएससीडब्ल्यू 160
कुल 3345
टेबल
निजी कॉलेजों में इन विषयों में पीएचडी उपलब्ध
डीएवी-10 जीजीडीएसडी-32 एमसीएम-36
बायोटेक्नोलॉजी बायोटेक्नोलॉजी अंग्रेजी
केमिस्ट्री केमिस्ट्री 0
फिजिक्स कॉमर्स 0
जूलॉजी अर्थशास्त्र 0
फिजिक्स 0