फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : 6842 पॉजिटिव मिले, 33 की मौत, एक दिन में 318 गंभीर मरीज मिलने से चिंता बढ़ी

Tue, 20 Apr 2021 02:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सोमवार को 6842 संक्रमण के नए मामले मिले हैं। जबकि अलग-अलग जिलों में 33 मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण दर बढ़कर 5.30 और रिकवरी दर 86.58 प्रतिशत रह गई है। वहीं, एक्टिव केसों की संख्या 45 हजार से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोरोना संक्रमण तेज गति से बढ़ रहा है। मरीजों की संख्या के साथ मौत का आंकड़ा भी तेजी से ऊपर उठ रहा है। एक दिन में अचानक से 318 गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ने से विभाग की चिंता बढ़ गई है। विभाग के अनुसार, प्रदेश में गंभीर मरीजों की संख्या अचानक से बढ़कर 852 पहुंच गई है। इनमें से 721 ऑक्सीजन और 131 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। रविवार को कुल गंभीर मरीजों की संख्या 534 थी, इनमें से 421 ऑक्सीजन और 113 वेंटीलेटर पर थे। 

विज्ञापन


सोमवार को 6842 संक्रमण के नए मामले मिले हैं। जबकि अलग-अलग जिलों में 33 मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण दर बढ़कर 5.30 और रिकवरी दर 86.58 प्रतिशत रह गई है। वहीं, एक्टिव केसों की संख्या 45 हजार से अधिक हो गई है। सोमवार को गुरुग्राम में पांच, पंचकूला चार, सोनीपत, पानीपत व अंबाला में तीन-तीन, जींद, फतेहाबाद,, सिरसा, हिसार, रोहतक और फरीदाबाद में दो दो, कैथल, यमुनानगर और पलवल में एक एक मरीज की मौत हुई है।

गुरुग्राम में सर्वाधिक 1809 पॉजिटिव मामले मिले हैं। फरीदाबाद 1080, सोनीपत 588, हिसार 527, पानीपत 315, पंचकूला 277, कुरुक्षेत्र 280, जींद 282, फतेहाबाद 202, अंबाला 216, करनाल 216, यमुनानगर में 185 नए केस मिले हैं। शेष जिलों में 150 से नीचे केस मिले हैं। सोमवार को 52423 को पहली और 34703 को दूसरी डोज का इंजेक्शन लगाया गया। अब तक प्रदेश में 3275445 को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन


कोरोना के कारण रोहतक की सेना भर्ती स्थगित
सेना भर्ती कार्यालय रोहतक में तीन से 20 मई तक आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली कोरोना के कारण स्थगित कर दी गई है। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक रतनदीप खान ने बताया कि तीन से 20 मई तक रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत जिलों के लिए भर्ती रैली होनी थी।

यह भर्ती सिपाही सामान्य ड्यूटी व सिपाही क्लर्क और स्टोर कीपर के पदों के लिए थी। मगर कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इसे स्थगित कर दिया गया है। भर्ती रैली की नई तिथि के बारे में बाद में सूचित किया जाएगा। उसके लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं होगा, रजिस्टर्ड आवेदकों को ई-मेल के माध्यम से प्रवेश पत्र भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें