फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस के 3,178 कर्मियों को मिलेगा लॉन्ग सर्विस मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
12, 24 और 32 साल की सेवा पूरी करने वालों को मिलेगा सम्मान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने लंबे समय से समर्पण और निरंतर सेवा देने वाले अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करने का फैसला लिया है। विभाग की ओर से कांस्टेबल से लेकर डीएसपी रैंक तक के पुलिसकर्मियों को लॉन्ग सर्विस मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए कुल 3,178 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नामों को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग के अनुसार, 12, 24 और 32 वर्ष की निर्धारित सेवा पूरी करने वाले पात्र पुलिसकर्मियों को इन पदकों से सम्मानित किया जाएगा। यह मेडल लंबे समय तक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने, निरंतर सेवा देने और विभाग के प्रति समर्पण दिखाने वाले कर्मियों के योगदान के सम्मान में दिए जाएंगे। विभाग का मानना है कि इस पहल से पुलिसकर्मियों की सेवाओं को पहचान मिलेगी और लंबे समय तक ईमानदारी व निष्ठा से ड्यूटी करने वालों का मनोबल बढ़ेगा। कांस्टेबल से डीएसपी तक के कर्मियों को शामिल कर विभाग ने विभिन्न रैंकों के कर्मचारियों के योगदान को सम्मान देने की पहल की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें